DDA Flat : 15 लाख में फ्लैट बेच रहा डीडीए, 29 अक्टूबर से 1 लाख देकर करा सकेंगे बुकिंग

DDA Flat : 15 लाख में फ्लैट बेच रहा डीडीए, 29 अक्टूबर से 1 लाख देकर करा सकेंगे बुकिंग


Last Updated:

DDA New Scheme : दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला इलाके में नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है, जिसमें 29 अक्टूबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी. डीडीए ने बताया है कि इसमें 1 लाख रुपये देकर बुकिंग कराई जा सकती है. यह फ्लैट लो-इनकम ग्रुप के लिए बनाए गए हैं, जो 537 वर्गफुट के हैं. इसकी कीमत 15 लाख रुपये से भी कम रखी गई है.

Zoom

डीडीए ने 15 लाख रुपये में फ्लैट बेचने का ऑफर दिया है.

नई दिल्ली. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने काफी कम कीमत पर घर खरीदने का सपना पूरा कर दिया है. डीडीए ने आवास निवेश योजना 2026 के तहत 15 लाख रुपये से भी कम कीमत में 1,648 मकान बेचने का ऐलान किया है. यह फ्लैट लो-इनकम ग्रुप यानी एलआईजी श्रेणी के होंगे. डीडीए ने पहले भी ऐसी स्कीम निकली थी और तब महज 2 घंटे में ही पूरी बुकिंग फुल हो गई थी. अनुमान है कि इस बार भी डीडीए की इस योजना में लोग जमकर दांव लगाएंगे.

डीडीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से इन फ्लैटों की बुकिंग शुरू होगी. डीडीए की यह स्कीम नरेला के पॉकेट-1 और सेक्टर जी2-जी6 इलाके में लॉन्च की गई है. इस योजना में सारे फ्लैट 25 फीसदी डिस्काउंट पर बेचे जा रहे और इसकी कीमत 14.95 लाख रुपये है. हर फ्लैट का एरिया 49.90 वर्गमीटर है, जो करीब 537 वर्गफुट होता है. डीडीए ने बताया है कि 1 लाख रुपये देकर फ्लैट की बुकिंग कराई जा सकती है. डीडीए की इस योजना में कम कीमत पर फ्लैट बेचा जा रहा है. नरेला में स्थित इस इलाके में एजुकेशन और स्पोर्ट की सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं.

पास में मिलेगी मेट्रो की सुविधा
डीडीए की यह स्कीम चेयरमैन सरदार तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर की अगुवाई में उतारी गई है. नरेला के इस इलाके को रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर का फायदा मिलेगा. इसके अलावा रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के तहत बनने वाले स्टेशनों का फायदा भी इस इलाके को मिलेगा. नरेला के इस इलाके से UER-I, UER-II और जीटी करनाल रोड तक अच्छी कनेक्टिविटी मिल जाएगी. इस इलाके में एजुकेशन हब, खेल की सुविधाएं और ग्रीन एरिया विकसित करने की भी प्लानिंग है.

कैसे करा सकते हैं बुकिंग
डीडीए ने बताया है कि 29 अक्टूबर से फ्लैट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी. इच्छुक खरीदार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.dda.org.in के जरिये बुकिंग कर सकते हैं. पोर्टल पर जाने के बाद डीडीए आवास निवेश योजना 2026 पर क्लिक करें और पंजीकरण के बाद बुकिंग कर सकते हैं. जो निवेशक पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी. डीडीए ने बताया है कि ज्यादा जानकारी के लिए डीडीए की टोल फ्री हेल्पलाइन 1800 110 332 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है.



Source link