अक्षर पटेल जाएंगे वरुण चक्रवर्ती आएंगे, सैंटनर ने दिखाया टीम इंडिया को रास्ता
Last Updated:
varun to replace axar: वेस्टइंडीज के खिलाफ और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ 200 प्लस रन बने उससे 8 बल्लेबाजों की थ्योरी फिर सवालों के घेरे में आ गई और टीम को मिडिल ओवर्स में एक स्पेशलिस्ट विकेट टेकिंग बॉलिंग ऑपशन की कमी शिद्दत से महसूस होने लगी. इसलिए दूसरे मुकाबले में एक रिस्ट स्पिनर को खिलाने पर विचार चल रहा है.
दूसरे टी-20 मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती को मिल सकती है प्लेइंग XI में जगह
नई दिल्ली. गलती एक बार हो तो उसे नजरअंदाज किया जा सकता है पर बार-बार उसको दोहराया जाए तो उसे जिद का नाम दिया जाता है. 8 नंबर तक बल्लेबाज खिलाना तब तक ठीक है जब तक आपके स्पेशलिस्ट गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे है पर जैसे ही मेन बॉलर्स की पिटाई होती है ये प्लान एक्सपोज होने लगता है. वर्ल्ड कप जीतने के बाद से लगातार ये थि्योरी फेल हो रही है और अब वक्त आ गया है कि आंख खोलकर पिच के हिसाब से प्लेइंग एलेवन बनाया जाए.
लंबे अरसे से भारतीय टी-20 टीम सिर्फ 3 सस्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ खेलती आई और इससे कभी सफलता मिली तो कभी टीम फेल भी हुई. वेस्टइंडीज के खिलाफ और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ 200 प्लस रन बने उससे 8 बल्लेबाजों की थ्योरी फिर सवालों के घेरे में आ गई और टीम को मिडिल ओवर्स में एक स्पेशलिस्ट विकेट टेकिंग बॉलिंग ऑपशन की कमी शिद्दत से महसूस होने लगी. इसलिए दूसरे मुकाबले में एक रिस्ट स्पिनर को खिलाने पर विचार चल रहा है.
अक्षर की जगह वरुण की एंट्री
ऑलराउंडर का मोह टीम को अब भारी पड़ने लगा है इस बात को गौतम गंभीर भी अब समझने लगे है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिटाई से अक्षर पटेल अभी उबरे भी नहीं थे कि हेग्ले ओवल में किवी बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी. 4 ओवर में 51 रन लुटाने के बाद अक्षर 1 विकेट ही ले पाए. अक्षर पटेल का पिछले 10 टी20 मैचों में कुल इकॉनमी रेट 8.16 रहा है. उन्होंने इस दौरान खेले गए मैचों में कुल 33.1 ओवर की गेंदबाजी की और 270 रन खर्च किए हैं और 13 विकेट हासिल किए है. यानि वो अक्षर पटेल खो सा गया है जो मैच विनर हुआ करता था. वरुण का न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड टीम में जगह दिला सकता है. टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल हो या चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल दोनों में वरुण ने न्यूजीलैंड को काफी परेशान किया था. मिडिल ओवर्स में वो बहुत कारगर साबित हो सकते है.
सेंटनर-ब्रेसवेल ने दिखाया रास्ता
हेग्ले ओवल की पिच पर अगर आपके उंगलियों में दम है और मैच अवेयरनेस है तो आपको मार नहीं पड़ेगी. सैंटनर और ब्रेसवेल की जोड़ी ने 4 विकेट लिए और किवी कप्तान का अंतिम ओवर हटा दे तो यो दोनों मैच निकल ले गए थे. पहले 7 ओवर में दोनों स्पिनर्स ने सिर्फ 57 रन खर्च किए यानि 8 की इकॉनमी के साथ जो हाई-स्कोरिंग मैच में काफी किफायती गेंदबाजी मानी जा सकती है. साफ है वरुण के पास वो कला है जिससे वो मेजबान बल्लेबाजों को परेशान कर सकते है.