5 बच्चों की मां 3 बच्चों के पिता के साथ फरार, पीछे छूटे 8 मासूम, परिवार बोला- गहने-पैसे लेकर भागे


Last Updated:

Barabanki News: यूपी के जिला बाराबंकी में एक महिला और पुरुष के लापता होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार दोनों शादीशुदा थे, लेकिन उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों का आरोप है कि दोनों घर से जाते समय नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गए.

Top Deals Inside

5 बच्चों की मां 3 बच्चों के पिता के साथ फरार, परिवार बोला- गहने-पैसे लेकर भागेZoom

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में करवाचौथ से पहले एक सनसनीखेज प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में शोर मच गया. दरअसल यहां एक महिला और पुरुष के लापता होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, दोनों 8 अक्टूबर को अपने-अपने घरों से अचानक चले गए. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था.

यह पूरा मामला बाराबंकी के नवाबगंज तहसील का है. यहां अमित गुप्ता की शादी करीब 15 साल पहले अनीता देवी से हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं. वहीं, नीलम 5 बच्चों की मां बताई जा रही है. परिजनों का आरोप है कि दोनों घर से जाते समय नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गए. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन पूरे इलाके में इस घटना की लोग चर्चा कर रहे हैं.

दोनों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं दोनों के एक साथ लापता होने से उनका परिवार परेशान है. पीछे छूटे 8 बच्चों की देखभाल और भविष्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. परिजनों ने पुलिस से दोनों की तलाश करने की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनकी तलाश में परेशानी आ रही है. वहीं दोनों की तलाश में जुट गई है, लेकिन मासूम बच्चे परेशान हैं.

जहां एक तरफ पत्नी कनिता अपने तीन बच्चों के साथ पति की तलाश में जुटी है, वहीं अनिल गौतम भी पुलिस से गुहार लगा रहा है कि उनकी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढ दिया जाए, ताकि 5 बच्चों के सिर से मां का साया ना उठे. परिजनों ने बताया कि दोनों का मोबाइल बंद है और उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है.

दोनों परिवारों की पुलिस से गुहार
अब कनिता भी अपने तीन बच्चों के साथ पति की तलाश कर रही है. वहीं, अनिल गौतम भी अपनी पत्नी नीलम और पांच बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान है. परिजनों के अनुसार, दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं और करीब 15 दिन से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है. एक तरफ पांच बच्चों का पिता अपनी पत्नी को खोज रहा है, तो दूसरी तरफ तीन बच्चों की मां अपने पति की राह देख रही है. ये मामला अब आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.



Source link