अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज- ‘ऐसा पति नहीं चाहिए जो थूककर चाटे’


Last Updated:

दूसरी शादी के बाद भी पवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह से जुड़ा रहा, जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी प्रभावित रही. पत्नी ज्योति के साथ जहां अनबन रही, वहीं अक्षरा सिंह से भी उनका रिश्ता टूट गया. अब जब पत्नी ज्योति संग तलाक का मसला कोर्ट में है, तब पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को ‘बाबू-बच्चा’ कहकर माफी मांगी. पवन सिंह की ‘माफी’ से लगता है कि उनकी पत्नी ज्योति उनसे और ज्यादा नाराज हो गई हैं. उन्होंने पावर स्टार को वफादारी और स्वाभिमान का पाठ पढ़ाते हुए खरी-खरी सुनाई.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज- 'ऐसा पति..'Zoom

पवन सिंह की पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभार: Instagram@jyotipsingh999@singhpawan999@)

नई दिल्ली: पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में खलबली मची हुई है. एक तरह, वे पत्नी ज्योति के साथ तलाक के मसले में उलझे हुए हैं, तो दूसरी तरह नवरात्रि के मौके पर अपनी पूर्व प्रेमिका अक्षरा सिंह से माफी मांगकर नई संभावनाओं को जन्म दिया है. पावर स्टार के ‘माफी’ पर फैंस को जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हुआ. सिंगर की पत्नी ज्योति ने उन्हें खरी-खरी सुनाई. दरअसल, ज्योति का सहेलियों के साथ ‘सिंदूर खेला’ करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पति को लेकर अपने बयान से ध्यान खींच रही हैं.

वीडियो में पवन सिंह की पत्नी ज्योति अपनी बहन और दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करते हुए दुनियादारी की बातें कर रही थीं. एक सहेली ने दूसरी सहेली की शादी की कामना करते हुए कहा कि माता रानी इनकी मांग भी लाल कर दो. इस पर ज्योति ने कहा, ‘माता रानी, मांग तभी लाल करना, जब पति अच्छा हो. वरना ऐसे ही बढ़िया है.’ ज्योति ने फिर अच्छे पति के गुणों का जिक्र करते हुए कहा, ‘पति भले पैसे वाला न हो, मगर उसका बर्ताव अच्छा होना चाहिए. वह वफादारी दिखाए, दस जगह मुंह न मारे.’ ज्योति की सहेली फिर कहती है कि पति थूककर चाटने वाला न हो. सहेली के इतना कहने पर ज्योति ठहाके मारकर हंसने लगती है.

View this post on Instagram





Source link