बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान ने मचाया गदर, अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक – imd weather today 23 October bay of Bengal storm trigger very heavy rain

बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान ने मचाया गदर, अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक – imd weather today 23 October bay of Bengal storm trigger very heavy rain


IMD Weather Today: देश के उत्‍तर, पूरब, पश्चिम और दक्षिणी हिस्‍सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग है. उत्‍तरी और पूर्वी हिस्‍सों में सुबह और शाम के वक्‍त हवा में ठंडक घुलने का अहसास होने लगा है. यह सर्दी के मौसम की आहट है. हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का असर पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्‍ली-एनसीआर तक देखा जा रहा है. पश्चिमी भारत में बारिश के बाद मौसम शुष्‍क है. अरब सागर में तूफान जैसे हालात बने हुए हैं. इसके मजबूत होने पर गोवा, गुजरात और महाराष्‍ट्र जैसे राज्‍यों में इसका प्रभाव दिख सकता है. पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड जैसे राज्‍यों में सुबह और शाम के वक्‍त हवा में ठंडक घुलने लगी है. वहीं, दक्षिण भारत में नॉर्थईस्‍ट मानसून के एक्टिव होने से कई राज्‍यों में मूसलाधार बार‍िश हो रही है. चेन्‍नई और मदुरै में भारी से बहुत भारी बारिश ने सामान्‍य जनजीवन को अस्‍तव्‍यस्‍त कर दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान जारी किया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है. बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान की वजह से हालात के और खराब होने की आशंका है.

IMD के अनुसार, देश के दक्षिणी हिस्सों में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम संबंधी चेतावनी के अनुसार, कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु तथा केरल के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और लक्षद्वीप में 23 से 26 अक्टूबर के बीच कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 23 से 26 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है. ओडिशा में 27 और 28 अक्टूबर को भारी वर्षा, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में इन दोनों दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत में बारिश का प्रभाव व्यापक रहने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 अक्टूबर के दौरान अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 23 से 26 अक्टूबर तक व्यापक वर्षा का अनुमान है. तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 24 अक्टूबर तक कई जगह बारिश होने की संभावना है.

तमिलनाडु और केरल में लगातार बारिश की आशंका

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 26 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को भी इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है. केरल और माहे में 25 अक्टूबर तक बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि 26 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. लक्षद्वीप में 24 अक्टूबर तक बहुत भारी बारिश और 25 तथा 26 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की संभावना है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 अक्टूबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक में 23 अक्टूबर को भारी वर्षा का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 23 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है. रायलसीमा में 23 अक्टूबर तथा फिर 27 और 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में शुक्रवार 23 अक्‍टूबर 2026 को भी तेज बारिश होने की संभावना जताई है. (फाइल फोटो)

आंध्र प्रदेश में 27-28 अक्टूबर को भी अलर्ट

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27 और 28 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान रायलसीमा में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. मौसम संबंधी चेतावनी में 24 अक्टूबर तक तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. बारिश और हवाओं के एक साथ सक्रिय रहने से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी

बारिश के साथ दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 अक्टूबर तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में 24 अक्टूबर तक गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 26 अक्टूबर तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

अंडमान-निकोबार और ओडिशा में भी बारिश का दौर

पूर्वी भारत में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 28 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. यहां 26 अक्टूबर तक कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. 24 से 26 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. 23 अक्टूबर तथा 27 और 28 अक्टूबर को भी यहां तेज हवाएं चलने की आशंका है. ओडिशा में 27 और 28 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इन दोनों दिनों के दौरान गरज के साथ तेज बौछारें और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. हवा के झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

कोंकण और गोवा में उमस भरा मौसम

IMD के अनुसार, कोंकण और गोवा में गर्म तथा उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. वहीं, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में सप्ताह के दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. कुल मिलाकर, अगले कुछ दिनों में बारिश का मुख्य प्रभाव दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में रहने का अनुमान है, जबकि 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा में भी मौसम सक्रिय हो सकता है.



Source link