बिहार में MLC चुनाव की जंग, 8 सीटों पर आज वोटिंग, पटना में अनंत सिंह ने बढ़ाई JDU की टेंशन

बिहार में MLC चुनाव की जंग, 8 सीटों पर आज वोटिंग, पटना में अनंत सिंह ने बढ़ाई JDU की टेंशन


Last Updated:

Bihar MLC Chunav: बिहार में आज विधान परिषद चुनाव का मतदान है. वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी. इसमें 150 कैंडिडेट का भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे. पटना की स्नातक सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. यहां से जेडीयू ने दोबार नीरज कुमार को सियासी समर में उतारा है. खास बात यह है कि मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के कैंडिडेट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पीके के कैंडिडेट को समर्थन कर रहे हैं.

Zoom

बिहार विधान परिषद चुनाव का आज मतदान.

पटनाः बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वोटिंग है. इन सीटों पर 5,32,847 मतदाता 150 कैंडिडेट की किस्मत का फैसला करेंगे. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सभी सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. सबसे दिलचस्प मुकाबला पटना स्नातक सीट पर है. यहां मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ बगावत कर दी है. वह प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार के समर्थन में उतरे.

पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह की बगावत
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार मैदान में हैं. इसी सीट पर मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. अनंत सिंह जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर रहे हैं. उनके पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया. ऐसे में पटना स्नातक सीट पर मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है.

8 सीटों पर 150 उम्मीदवार मैदान में
विधान परिषद की इन सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, कोसी और तिरहुत शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटें हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 90 उम्मीदवार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 60 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इन सभी आठ सीटों पर निवर्तमान प्रतिनिधि भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

बैलेट पेपर से होगा मतदान
इन सीटों पर मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराया जाएगा. चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार वोट डाले जाएंगे.

मतदाताओं मिली वोटिंग के लिए छुट्टी
विधान परिषद चुनाव को देखते हुए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को इसका लाभ मिलेगा. इस आदेश का उद्देश्य मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर देना है.



Source link