गुलाबी क्यों नजर आती है डॉल्फिन? समुद्र की रानी का रंग कैसे बदलता है, इसका साइंस क्या है

गुलाबी क्यों नजर आती है डॉल्फिन? समुद्र की रानी का रंग कैसे बदलता है, इसका साइंस क्या है


होमफोटोनॉलेज

गुलाबी क्यों नजर आती है डॉल्फिन? समुद्र की रानी रंग कैसे बदलती है, साइंस क्या

Last Updated:

Pink Dolphin: दुनिया अनोखे रंगों से भरी हुई है. ऐसा ही एक नजारा समुद्र के संसार से भी आया है. लहरों की रानी डॉल्फिन को लेकर अनोखी घटना सामने आई है. ओमान तट के पास एक दुर्लभ गुलाबी डॉल्फिन को देखा गया है. ऐसा क्यों है? इस प्रजाति से जुड़े रहस्य पर एक्सपर्ट्स की क्या राय है? डॉल्फिन गुलाबी रंग की क्यों होती है?

ओमान की राजधानी मस्कट के पास समुद्री तट पर एक अनोखे गुलाबी रंग के डॉल्फिन को देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है.

समुद्र तट पर मौजूद लोगों ने इसे पानी में तैरते हुए देखा, जिसके बाद से समुद्री जीव प्रेमियों और वैज्ञानिकों के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर यह कौन सी प्रजाति है.

इस गुलाबी दिखने वाले डॉल्फिन की सटीक प्रजाति की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. केवल उसके रंग के आधार पर किसी प्रजाति के बारे में निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंटरनैशनल व्हेल कमिशन के अनुसार इस क्षेत्र में पाए जाने वाले हिंद महासागर हम्पबैक डॉल्फिन आमतौर पर अपने पूरे जीवन में सीसे के जैसे स्लेटी लेड ग्रे रंग के रहते हैं.

रंग गुलाबी होने की वजह की बात करें तो वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह का अनोखा रंग पिगमेंटेशन से जुड़ी किसी स्थिति, स्किन की बनावट या ब्लड वेसल के दिखाई देने की वजह से हो सकता है.

हालांकि बिना वैज्ञानिक जांच और पुख्ता स्टडी के यह स्पष्ट करना कठिन है कि इसका रंग ऐसा क्यों है. इस दुर्लभ घटना ने ओमान के तटीय इलाकों की समृद्ध और विविध समुद्री बायोडायवर्सिटी को हाइलाइट कर दिया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link