पश्चिम बंगाल में कार से मिले 6 पीले पैकेट और अमोनियम नाइट्रेट, क्या थी विस्फोटक बनाने की साजिश?

पश्चिम बंगाल में कार से मिले 6 पीले पैकेट और अमोनियम नाइट्रेट, क्या थी विस्फोटक बनाने की साजिश?


होमताजा खबरदेश

कार से मिले 6 पीले पैकेट और अमोनियम नाइट्रेट, क्या थी विस्फोटक बनाने की साजिश?

Last Updated:

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने एक कार से अमोनियम नाइट्रेट समेत कई रसायन बरामद किए हैं. संदेह है कि इनका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाना था. पुलिस ने एक स्थानीय मोटरसाइकिल शोरूम के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Zoom

बंगाल में कार के अंदर मिले 6 पीले पैकेट और अमोनियम नाइट्रेट,

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने एक कार से अमोनियम नाइट्रेट सहित कुछ रसायन जब्त किए गए हैं. जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि संदेह है कि इन पदार्थों का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने के लिए किया जाना था. अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के मौसम में सुरक्षा एजेंसियां ​​अत्यधिक सतर्क हैं और यह कार्रवाई किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं.

दत्तपुकुर में सड़क किनारे खड़ी थी कार

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दत्तपुकुर में जेसोर रोड के किनारे खड़ी एक कार को लेकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद बुधवार को पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने वाहन की तलाशी ली. उन्होंने बताया कि कार से पीले रंग के पदार्थ के छह पैकेट, सफेद रंग के पदार्थ का एक पैकेट और अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया.

मोटरसाइकिल शोरूम का मालिक हिरासत में

पुलिस ने बताया कि स्थानीय मोटरसाइकिल शोरूम के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जब्त किए गए पदार्थों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि त्योहारों के मौसम में किसी भी घटना को रोकने के लिए पुलिस अत्यधिक सतर्क है. उन्होंने कहा, ‘शांति और कानून-व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई गई है.’



Source link