33.73 KM माइलेज, सनरूफ..कीमत ₹6,30,600! इस गाड़ी के पीछे पड़ गया मिडिल क्लास; 6 महीने में 1,25,988 लोगों ने खरीदा

33.73 KM माइलेज, सनरूफ..कीमत ₹6,30,600! इस गाड़ी के पीछे पड़ गया मिडिल क्लास; 6 महीने में 1,25,988 लोगों ने खरीदा


होमफोटोऑटोकार

33.73 KM माइलेज, सनरूफ..कीमत ₹6,30,600! इस गाड़ी के पीछे पड़ गया मिडिल क्लास

Last Updated:

इंडियन कार मार्केट में Maruti Suzuki और Tata Motors की गाड़ियों का दबदबा बरकरार है. FY27 में Maruti Dzire ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि Tata Punch दूसरे नंबर पर रही. खास बात ये है कि Maruti Baleno और Tata Punch की बिक्री में भी शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. जानिए इन 8 कारों की बिक्री के आंकड़े, सालाना ग्रोथ, फीचर्स और माइलेज की पूरी डिटेल.

Top Deals Inside

Maruti Dzire: डिजायर H1 FY27 में 1,25,988 यूनिट की बिक्री और 16.65% सालाना बढ़त के साथ पहले स्थान पर रही. इसका स्लीक सेडान डिजाइन और क्रोम एक्सेंट काफी प्रीमियम लगते हैं. केबिन में डुअल-टोन इंटीरियर, 9-इंच टचस्क्रीन और इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलते हैं. सेफ्टी में इसे 5-स्टार रेटिंग और 6 एयरबैग्स मिलते हैं. इसमें 1.2-लीटर Z-सीरीज़ 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन आता है, जो पेट्रोल पर करीब 25 kmpl और CNG पर 33.73 km/kg तक माइलेज देता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6,30,600 से शुरू होती है.

Tata Punch: इसने 67.84% की भारी ग्रोथ के साथ 1,23,287 यूनिट बेचकर दूसरा स्थान हासिल किया. इसका मस्कुलर एसयूवी स्टांस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे यूथफुल बनाते हैं. इंटीरियर में 10.25 इंच इंफोटेनमेंट और डिजिटल कंसोल दिए गए हैं. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस कार में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है. ये मैनुअल व एएमटी में करीब 18-20 kmpl और ट्विन-सिलेंडर CNG पर लगभग 26.99 km/kg का माइलेज देती है.

Maruti WagonR: वैगनआर 1,16,029 यूनिट्स और 36.60% ग्रोथ के साथ तीसरे पायदान पर रही. इसका टॉल-बॉय बॉक्सी डिजाइन बेहतरीन हेडरूम और सिटिंग स्पेस सुनिश्चित करता है. केबिन प्रैक्टिकल है, जिसमें 7-इंच टचस्क्रीन और स्टीयरिंग कंट्रोल्स मिलते हैं. सेफ्टी में डुअल एयरबैग, ABS और EBD शामिल हैं. ये 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन विकल्पों में आती है, जो पेट्रोल पर 24-25 kmpl और CNG पर 34 km/kg से ज्यादा माइलेज देती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Maruti Ertiga: इसने 20.75% की सालाना वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 1,12,557 यूनिट्स बेचीं. इसका एरोडायनामिक एमपीवी डिजाइन और क्रोम ग्रिल इसे सोबर लुक देते हैं. अंदर स्पेशियस 7-सीटर लेआउट, वुडन फिनिश डैशबोर्ड और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलते हैं. सेफ्टी के लिए 4 एयरबैग और ESP मौजूद हैं. इसमें 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 20.51 kmpl और CNG पर 26.11 km/kg का माइलेज देता है.

Tata Nexon: इसने 24.97% ग्रोथ के साथ 1,11,919 यूनिट्स की मजबूत बिक्री दर्ज की. इसका मॉडर्न कूपे-स्टाइल लुक, कनेक्टेड एलईडी बार और स्पोर्टी स्टांस बेहद आकर्षक हैं. इंटीरियर में वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक/इलेक्ट्रिक सनरूफ और 10.25-इंच स्क्रीन मिलती है. 5-स्टार सेफ्टी वाली इस कार में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प हैं. इसका माइलेज ट्रांसमिशन के आधार पर 17 से 24 kmpl के बीच रहता है.

Maruti Fronx: इसने 1,10,135 यूनिट की सेल और 43.40% की तेज बढ़त के साथ छठे नंबर पर रही. इसका कूपे-क्रॉसओवर डिजाइन और बोल्ड ग्रिल इसे स्पोर्टी अपील देते हैं. केबिन में हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और 9-इंच स्क्रीन मौजूद है. सेफ्टी में 6 एयरबैग और ESP मिलते हैं. इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प मिलता है, जिसका माइलेज 20 से 28.51 km/kg तक जाता है.

Maruti Swift: इसने 29.97% बढ़त के साथ 1,09,332 यूनिट्स की बिक्री हासिल की. इसका शार्प और स्पोर्टी हैचबैक लुक यंग को खूब लुभाता है. ऑल-ब्लैक इंटीरियर में फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जर और ऑटो एसी दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स मिलते हैं. इसमें नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन लगा है, जो रिफाइंड ड्राइविंग के साथ 24.8 से 25.75 kmpl का शानदार माइलेज निकालता है.

Maruti Baleno: इसने 50.81% की जबरदस्त ग्रोथ हासिल करते हुए 1,08,569 यूनिट्स की बिक्री की. इसका लिक्विड-फ्लो डिजाइन और वाइड प्रोफाइल इसे प्रीमियम हैचबैक बनाते हैं. केबिन में 9-इंच डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल और यूवी-कट ग्लासेस मिलते हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स और 360 कैमरा शामिल हैं. इसमें 1.2-लीटर डुअलजेट 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो पेट्रोल पर 22.35-22.94 kmpl और CNG मोड पर 30.61 km/kg का माइलेज देता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link