Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने उनके परिवार से लेकर फैंस तक को चिंता में डाल दिया है. 18 अक्टूबर को जुहू में फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर की कार पर तीन हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं. अब घटना के तीन दिन बाद उनकी मां आयशा श्रॉफ ने बेटे की सेहत को लेकर अपडेट दिया है. मुंबई में एक इवेंट के दौरान जब पैपराजी ने टाइगर का हाल पूछा, तो आयशा ने मुस्कुराते हुए अंगूठा दिखाया. उनका यह इशारा देखकर फैंस को राहत मिली है. वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
टाइगर श्रॉफ की मां ने बताया कैसी है एक्टर की तबीयत.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से ही एक्टर के फैंस की घटना के बाद से उनके फैंस चिंता में हैं. लेकिन अब टाइगर की मां यानी आयशा श्रॉफ ने बेटे का हेल्थ अपडेट दिया है.दरअसल, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से ही मुंबई में डर का माहौल बना हुआ है. ऐसे में इस हमले के बाद से ही टाइगर के फैंस काफी परेशान हैं. अब टाइगर की मां आयशा ने पैप्स को टाइगर का हेल्थ अपडेट दिया है.
टाइगर श्रॉफ के फैंस उनकी हर अपडेट पर नजरें टिकाए हुए हैं. वह उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं. अब टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने बेटे की तबीयत को लेकर अपडेट दिया है और बताया है कि वह कैसा है. हाल ही में कृष्णा श्रॉफ के साथ मुंबई में एक इवेंट में पहुंचीं. यहां जब पैपराजी ने उनसे टाइगर का हाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए अंगूठा दिखाकर इशारा किया कि उनका बेटा ठीक है.
आयशा श्रॉफ ने दिया बेटे का हेल्थ अपडेट
फोटो साभार ;Instagram@instantbollywood
टाइगर की कार पर चलाई गई थीं गोलियां
यह हादसा 18 अक्टूबर का है, जब टाइगर श्रॉफ फुटबाल खेलकर वापस आ रहे थे. वह जुहू में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने के बाद अपनी कार से लौट रहे थे कि तीन मोटरसाइकिल सवाल लोगों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं. इस घटना में टाइगर को गोली तो नहीं लगी. लेकिन उनके ड्राइवर घायल हो गए. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आई. फिलहाल दोनों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है. लेकिन टाइगर बाल-बाल बच गई हैं.
बता दें कि इस दौरान एक व्लॉगर भी घायल हुए थे. 35 साल के व्लॉगर उमेश चौहान के गोली सीने में लगी थी और उनका इलाज मुंबई के केईएम अस्पताल में चल रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, आयशा श्रॉफ मंगलवार को उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं. वहां उन्होंने अपना नंबर भी दिया कि जो भी हो उनकी जानकारी आयशा को मिलती रहे.