ICAI CA Intermediate September 2026 Result: सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 का रिजल्ट किसी भी वक्त हो सकता है जारी, सबसे पहले यहां मिलेगा स्कोरकार्ड

ICAI CA Intermediate September 2026 Result: सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 का रिजल्ट किसी भी वक्त हो सकता है जारी, सबसे पहले यहां मिलेगा स्कोरकार्ड


Last Updated:

ICAI CA Intermediate September 2026 Result: सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा देने वालों का इंतजार खत्म. आईसीएआई आज यानी 22 अक्टूबर 2026 की शाम को रिजल्ट जारी कर सकता है. ICAI सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों को रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी जाती है. जानिए पासिंग मार्क्स, एग्जेंप्शन का गणित और रिजल्ट के बाद सीए फाइनल में एंट्री पाने का पूरा प्लान.

Zoom

ICAI CA Intermediate September 2026 Result: सीए रिजल्ट icai.org पर जारी किया जाएगा

नई दिल्ली (ICAI CA Intermediate September 2026 Result). चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 22 अक्टूबर की शाम को सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है. आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर जारी किया जाएगा. इसके तुरंत बाद स्कोरकार्ड उपलब्ध हो जाएंगे.

सीए परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल है. इस बार एजुकेशन एंड ट्रेनिंग की नई स्कीम के तहत हुई सीए परीक्षा में लाखों युवाओं ने किस्मत आजमाई है. ग्रुप 1 हो या ग्रुप 2, हर विषय में 40% और कुल मिलाकर 50% का आंकड़ा हासिल करना होगा. अगर आपने भी इस साल सीए परीक्षा दी है तो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर पहले से ही निकालकर रख लें. जानिए सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें, पासिंग क्राइटेरिया का क्या गणित है और आगे का रास्ता कैसे तय होगा.

सीए रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर ट्रैफिक काफी बढ़ जाता है. इसलिए बिना किसी हड़बड़ी के सीए रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • सीए रिजल्ट चेक करने के लिए ICAI की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘CA Intermediate September 2026 Result’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करते ही सीए स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • सीए रिजल्ट डाउनलोड कर लें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

सीए परीक्षा का पैटर्न और 30-70 का स्पेशल कॉम्बिनेशन

सीए इंटरमीडिएट की नई स्कीम के तहत कुल 6 पेपर होते हैं. इन्हें दो ग्रुप्स (ग्रुप-I और ग्रुप-II) में बांटा गया है. हर ग्रुप में 3-3 पेपर होते हैं और पूरा एग्जाम 600 अंकों (हर ग्रुप 300 अंक) का होता है. इसमें सबसे राहत की बात यह है कि पेपर्स में 30% सवाल केस स्टडी वाले बहुविकल्पीय (MCQs) होते हैं. बाकी 70% सवाल डिस्क्रिप्टिव यानी विवरणात्मक होते हैं. इस तरह ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव का मिक्स कॉम्बिनेशन अभ्यर्थियों का लॉजिकल माइंड परखता है.

सीए मार्किंग स्कीम: नेगेटिव मार्किंग का गणित

सीए परीक्षा में पास होने के लिए सिर्फ एक विषय में अच्छे नंबर लाना काफी नहीं है, बल्कि दोनों पैमानों पर खरा उतरना होता है:

  • हर विषय में न्यूनतम: हर पेपर में 100 में से कम से कम 40 अंक लाना अनिवार्य है.
  • कुल एग्रीगेट: किसी भी एक ग्रुप को क्लियर करने के लिए 300 में से कम से कम 150 अंक (50%) बनने चाहिए.
  • नो नेगेटिव मार्किंग: एमसीक्यू बेस्ड सवालों में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं है. इससे अभ्यर्थियों को स्कोर बढ़ाने का अच्छा मौका मिल जाता है.

सीए रिजल्ट आने के बाद आगे क्या करें?

  • दोनों ग्रुप क्लियर करने वाले: अगर आपने दोनों ग्रुप क्लियर कर लिए हैं तो बिना समय गंवाए सीए फाइनल के रजिस्ट्रेशन और अपनी अनिवार्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (आर्टिकलशिप) की प्रक्रिया शुरू कर दें.
  • एग्जेंप्शन (Exemption) का रखें ध्यान: अगर किसी ग्रुप में रह जाते हैं, लेकिन किसी एक विषय में 60 या उससे ज्यादा नंबर आते हैं तो उस विषय में एग्जेंप्शन मिल जाती है. अगली बार वह पेपर नहीं देना होगा.
  • अगले अटेम्प्ट की तैयारी: अगर इस बार बात नहीं बनी तो निराश होने के बजाय तुरंत अपने मार्क्स का एनालिसिस करें और देखें कि किस विषय या डिस्क्रिप्टिव पार्ट में कमी रह गई थी.



Source link