मुस्‍कान-साहिल की फांसी ना टले, इसलिए आगे आया इन्फ्लुएंसर फैजान, बोला- मैं बेटी को गोद लूंगा


Last Updated:

Saurabh Murder Case Meerut: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद, अब जेल में बंद मुस्कान की 10 महीने की मासूम बच्ची राधा के भविष्य को लेकर बड़ी पहल सामने आई है. मुंबई के जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी बच्ची के पालन-पोषण का पूरा खर्च उठाने के लिए मेरठ पहुंचे हैं. उन्होंने जिला अदालत में बकायदा अर्जी देकर बच्ची की पढ़ाई, इलाज और परवरिश की पूरी जिम्मेदारी उठाने की अनुमति मांगी है.

Top Deals Inside

मुस्‍कान-साहिल की फांसी ना टले, इसलिए आगे आया इन्फ्लुएंस फैजानZoom

Saurabh Murder Case Meerut: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जिला न्यायालय द्वारा मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद से मुस्कान की बेटी राधा के भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इसी कड़ी में मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी मुस्कान की बेटी को अडॉप्ट करने के लिए मेरठ पहुंचे. फैज़ान नाम के शख्स ने इसे लेकर ज़िला अदालत में आवेदन किया है, ज़िला शासकीय अधिवक्ता के. के. चौबे से भी मुलाकात की है और कोर्ट से बच्ची की देखभाल व उसके खर्च की जिम्मेदारी लेने की अनुमति मांगी है.

पढ़ाई, इलाज से लेकर शादी तक का खर्च उठाने की पेशकश
मुस्कान की 10 महीने की बेटी के भरण-पोषण की जिम्मेदारी लेने की पेशकश की गई है. मुंबई से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी मेरठ पहुंचे. उन्होंने जिला जज की अदालत में आवेदन दिया. फैजान ने कोर्ट से बच्ची की देखभाल और उसके खर्च की जिम्मेदारी लेने की अनुमति मांगी है. उनका कहना है कि वह बच्ची की पढ़ाई, इलाज, कपड़ों से लेकर शादी तक का खर्च उठाने को तैयार हैं. फैजान का दावा है कि बच्ची के जेल में रहने और उसकी देखभाल को लेकर चिंता है. उन्होंने कहा कि बच्ची की पढ़ाई और परवरिश प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

गोद लेने की नहीं, भरण-पोषण की है बात
फैजान के मुताबिक, वह बच्ची को गोद लेने की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं. इसमें पढ़ाई, इलाज, कपड़े और कॉलेज की शिक्षा सहित दूसरे जरूरी खर्च शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन या अदालत चाहे तो उनकी आर्थिक स्थिति की जांच कर सकती है.

‘बच्ची की वजह से फांसी टलने की स्थिति न बने’
फैजान ने कहा कि मीडिया में मुस्कान और उसकी छोटी बेटी के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इस मामले को समझने की कोशिश की. उनका दावा है कि बच्ची की देखभाल के लिए परिवार की ओर से कोई आगे नहीं आ रहा है. ऐसे में वह उसकी मदद करना चाहते हैं. कहा कि बच्ची के कारण मुस्कान की फांसी टलने की स्थिति नहीं बननी चाहिए. हालांकि, सजा और उससे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया का फैसला अदालत कानून के मुताबिक करती है. फैजान ने जिला जज की अदालत में आवेदन देकर बच्ची के भरण-पोषण की जिम्मेदारी लेने की अनुमति मांगी है.

पहले भी कर चुके हैं पीड़ितों की मदद
फैजान अंसारी ने बताया कि वह इससे पहले अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले में घायल ऑटो चालक की मदद कर चुके हैं. उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के एक पीड़ित की मदद करने की बात भी कही. फैजान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और ब्रांड प्रमोशन का काम भी करते हैं. उन्होंने बताया कि उनके खुद के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. फैजान ने मुस्कान की बड़ी बेटी का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने नाना-नानी के साथ रहती है और उसकी देखभाल के लिए लोग मौजूद हैं. उनके मुताबिक, छोटी बेटी को बेहतर देखभाल की जरूरत है. बच्ची चाहे जहां रहे, वह उसके पालन-पोषण का खर्च उठाना चाहते हैं.



Source link