UP Chunav 2027: कांग्रेस और सपा के साथ गठबंधन पर AIMIM चीफ ओवैसी का EXCLUSIVE इंटरव्यू, राहुल-अखिलेश का खेल खत्म?


Last Updated:

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है. उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये पार्टियां मुस्लिमों को नेता के तौर पर आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहतीं. जानें अवैसी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में क्या कहा?

Top Deals Inside

कांग्रेस और सपा के साथ गठबंधन पर AIMIM चीफ ओवैसी का EXCLUSIVE इंटरव्यूZoom

असदुद्दीन ओवैसी ने एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. (फाइल फोटो)

लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 से पहले गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत के बीच एआईएमआईएम (AIMIM) सुप्रीमो और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा हमला बोला है. अवैसी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां AIMIM के साथ गठबंधन करने से हिचकिचा रही हैं. उन्हें समझ नहीं आता कि कांग्रेस और सपा इतनी डरी हुई क्यों हैं और गठबंधन करने से पीछे क्यों हट रही हैं. CNN-News18 के न्यूज डायरेक्टर अमन शर्मा को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि AIMIM को यूपी में अपने प्रदर्शन को लेकर पूरा भरोसा है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बने.

जब ओवैसी से पूछा गया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन करने में दिलचस्पी क्यों नहीं दिखा रही हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वे इतना डरे हुए और आशंकित क्यों हैं. अगर आप समाजवादी पार्टी का इतिहास देखें, तो उसने वास्तव में कभी नहीं चाहा कि मुसलमान नेता बनें.’



Source link