रूस पहुंचे ट्रंप के दूत, उससे पहले ही पुतिन ने दिया तोहफा, क्या अब खत्म होगी यूक्रेन की जंग?


होमदुनियायूरोप

रूस पहुंचे ट्रंप के दूत, पुतिन ने दिया तोहफा, क्या अब खत्म होगी यूक्रेन जंग?

Last Updated:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ मिले. उन्होंने यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच बातचीत फिर शुरू करने की अपील की. इस मुलाकात से पहले रूस ने 74 साल के अमेरिकी नागरिक स्टीफन हबार्ड को रिहा कर दिया, जो चार साल से ज्यादा समय से कैद में थे.

Top Deals Inside

रूस पहुंचे ट्रंप के दूत, पुतिन ने दिया तोहफा, क्या अब खत्म होगी यूक्रेन जंग?Zoom

पुतिन और स्टीव विटकॉफ की मुलाकात.

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशें एक बार फिर तेज होती दिख रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और उनसे अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच तीन देशों की बातचीत फिर शुरू करने की अपील की. इसी मुलाकात के दौरान एक और बड़ी खबर सामने आई. रूस ने 74 साल के अमेरिकी नागरिक स्टीफन हबार्ड को रिहा कर दिया, जो चार साल से ज्यादा समय से कैद में थे. ट्रंप ने कहा कि हबार्ड अब अपने घर लौट रहे हैं और जल्द ही परिवार से मिलेंगे. यह कदम पुतिन की तरफ से ट्रंप को एक तोहफे की तरह है, जो उन्हें मिडटर्म चुनाव से पहले दिया.

यह मुलाकात रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुई. विटकॉफ अपने साथ यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एक नया प्रस्ताव भी लेकर पहुंचे थे. उनका कहना था कि हाल में नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुई बातचीत से आगे बढ़ने का रास्ता खुला है और अब तीनों देशों को साथ बैठकर अगले कदम पर चर्चा करनी चाहिए.

पुतिन से फिर बातचीत शुरू करने की अपील

विटकॉफ ने पुतिन से कहा कि रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच तीन देशों की बातचीत फिर शुरू करने पर विचार किया जाए. इस बैठक में युद्ध रोकने और शांति समझौते तक पहुंचने के अगले कदमों पर चर्चा हो सकती है. विटकॉफ के मुताबिक, ओस्लो में हुई बातचीत अच्छी रही और उसमें कुछ प्रगति हुई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इन चर्चाओं से रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई खत्म करने का रास्ता निकल सकता है. उन्होंने पुतिन को कुछ दस्तावेज भी दिए, जिनमें युद्ध खत्म करने के अलग-अलग तरीकों का प्रस्ताव रखा गया है. विटकॉफ ने कहा कि इन दस्तावेजों को देखने के बाद आगे की बातचीत की जा सकती है.



Source link