Last Updated:
दलेर मेंहदी के सपोर्ट में इंडस्ट्री के लोग अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. अब इसी लिस्ट में सुदेश बेरी और राखी सावंत का नाम भी जुड़ गया है. दरअसल, उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में सिंगर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इवेंट में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की नाराजगी के बाद सुदेश बेरी और राखी सावंत दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे हैं.दोनों ने कहा कि किसी कलाकार की परफॉर्मेंस से शिकायत हो सकती है, लेकिन उसे सबके सामने अपमानित करना सही नहीं है.
दलेर मेहंदी को लेकर कही बड़ी बात
नई दिल्ली. दिग्गज गायक दलेर मेहंदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर उनसे बहस करते नजर आ रहे हैं. इस घटना के सामने आने के बाद से इडंस्ट्री के लोग दलेर के सपोर्ट में अपनी बात रख रहे हैं. अब खुद सुदेश बेरी ने भी इस पर अपनी राय जाहिर की है, साथ ही राखी भी दलेर मेहंदी के सपोर्ट में बात कर रही हैं. एक्टर सुदेश बेरी और एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी सिंगर का साथ देते हुए कहा है कि किसी कलाकार को कार्यक्रम में बुलाने के बाद उसके सम्मान का भी ख्याल रखना चाहिए.
सुदेश और राखी से पहले अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह दलेर मेहंदी को पिछले 20-30 सालों से जानते आ रहे हैं. उन्होंने गायक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई, उनकी प्रोफेशनलिज्म का बचाव किया और मनोरंजन जगत के लोगों से उनके सार्वजनिक अपमान के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. अब सुदेश ने भी इस मामले पर वीडियो शेयर कर गुस्सा जाहिर किया है.
सुदेश बेरी ने कहा कलाकार भी इंसान हैं
एक्टर सुदेश बेरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की परफॉर्मेंस पसंद नहीं आना अलग बात है, लेकिन उसे सबके सामने इस तरह फटकारना ठीक नहीं है. उनके मुताबिक, हर इंसान की तबीयत हमेशा एक जैसी नहीं रहती और कलाकार भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर सकते हैं. सुदेश ने दलेर मेहंदी के संगीत में दिए गए योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा संगीत को समर्पित किया है. उनके गानों ने सालों तक लोगों का मनोरंजन किया है. ऐसे में उनकी भावनाओं और उनके काम की कद्र होनी चाहिए. एक्टर ने यह भी कहा कि समाज में कलाकारों के साथ-साथ सेना के जवानों और वैज्ञानिकों जैसे लोगों का सम्मान करना भी जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मामले को लेकर जल्दबाजी में कोई राय बनाने के बजाय इंसानियत और समझदारी से काम लें.
वायरल हुआ वीडियो
(फोटो साभार: instagram@sudeshberry)
अपनी बात रखने का तरीका सम्मानजनक होना चाहिए
राखी सावंत ने दलेर मेहंदी को बताया भाई
दूसरी तरफ राखी सावंत ने भी दलेर मेहंदी का समर्थन किया है. राखी ने सिंगर को अपना भाई बताते हुए कहा कि वह उन्हें लंबे समय से जानती हैं और उनके साथ गाने भी कर चुकी हैं. उन्होंने बताया कि दलेर मेहंदी के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते जैसे हैं. राखी के मुताबिक, उम्र बढ़ने के साथ किसी को भी सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में अगर कोई कलाकार तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचता है, तो उसकी स्थिति को समझने की कोशिश करनी चाहिए. राखी ने आयोजकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब किसी सेलिब्रिटी को कार्यक्रम में बुलाया जाता है, तो उसे उचित सम्मान देना भी जरूरी है. उनके अनुसार, कलाकारों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए और किसी की परेशानी को समझे बिना उसे सबके सामने शर्मिंदा करना सही नहीं है.