Last Updated:
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मौसम बदलने से त्वचा और एलर्जी के मरीजों की संख्या 400 तक पहुंच गई है. चिकित्सक कर्मवीर सिंह ने साफ-सफाई रखने और खुद से दवा लेने से बचने की सलाह दी है. चिकित्सक ने बताया कि त्वचा संबंधी परेशानियों से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है. नियमित रूप से स्नान करें, साफ कपड़े पहनें और त्वचा को अनावश्यक रूप से खुजलाने से बचें. किसी भी नए साबुन या क्रीम के इस्तेमाल से परेशानी होने पर उसका उपयोग बंद कर दें.
आगरा: मौसम में बदलाव के साथ त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं. सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खुजली, एलर्जी और त्वचा पर होने वाली परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं. एसएन मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग के चिकित्सक कर्मवीर सिंह ने बताया कि मौसम बदलने के कारण त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज बढ़े हैं. इस समय एलर्जी और स्किन से परेशान मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है. सामान्य दिनों में त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में करीब 200 से 250 मरीज पहुंचते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 300 से 400 तक हो गई है.
चिकित्सक ने बताया कि त्वचा संबंधी परेशानियों से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है. नियमित रूप से स्नान करें, साफ कपड़े पहनें और त्वचा को अनावश्यक रूप से खुजलाने से बचें. किसी भी नए साबुन या क्रीम के इस्तेमाल से परेशानी होने पर उसका उपयोग बंद कर दें. यदि खुजली, लाल चकत्ते या एलर्जी लंबे समय तक बनी रहे, तो खुद से दवा लेने के बजाय त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें.
ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग में मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है विभाग के चिकित्सक कर्मवीर सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में त्वचा रोग की ओपीडी में अधिकतम 250 मरीज पहुंचते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर करीब 400 तक हो गई है. मौसम में बदलाव के कारण त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. ऐसे में लोगों को अपनी त्वचा की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. साफ-सफाई बनाए रखें, नियमित रूप से स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. खुजली, एलर्जी या त्वचा पर लाल चकत्ते होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें. समय पर उपचार से परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है.
पित्ती के मरीजों की संख्या में हुआ है इजाफा
चर्म रोग विभाग में इन दिनों पित्ती की समस्या से परेशान मरीज पहुंच रहे हैं. विभाग के चिकित्सक कर्मवीर सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के दौरान त्वचा संबंधी एलर्जी की शिकायतें बढ़ सकती हैं पित्ती होने पर शरीर पर लाल चकत्ते उभर आते हैं और मरीज को तेज खुजली महसूस होती है. कई बार ये चकत्ते शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देने लगते हैं। उन्होंने सलाह दी कि यदि एक-दो दिन में परेशानी कम नहीं होती, खुजली बढ़ती है या चकत्ते पूरे शरीर में फैलने लगते हैं, तो तत्काल नजदीकी त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें। खुद से दवा लेने से बचेंं