युवराज के बाद सौरव गांगुली की टीम में एक और एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स ने देसी लेग स्पिनर को बनाया बॉलिंग कोच

युवराज के बाद सौरव गांगुली की टीम में एक और एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स ने देसी लेग स्पिनर को बनाया बॉलिंग कोच


Last Updated:

amit mishra dc bowling coach: लेग स्पिनर अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बनाए गए हैं. फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. हाल ही में दिल्ली ने सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त किया था. इसके बाद टीम ने युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया. अमित ने अपने आईपीएल करियर में सबसे ज्यादा सीजन दिल्ली के लिए ही खेले.

Zoom

अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच

नई दिल्ली.  2027 के सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के स्पोर्ट स्टाफ में भारी फेरबदल चल रहा है. सौरव गांगुली युवराज सिंह के बाद अब स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी के लिए भी देसी खिलाड़ी को चुना गया है. आईपीएल इतिहास के सबसे सपळतम गेंदबाजों में से एक अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. पिछले कई सीजन से विदेशी खिलाड़ियों को स्पोर्ट स्टाफ में शामिल करने वाली दिल्ली ने इस बार पूरी तरह से अपना भरोसा देसी खिलाड़ियों पर लगाने का मन बना लिया है.

लेग स्पिनर अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बनाए गए हैं. फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. हाल ही में दिल्ली ने सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त किया था. इसके बाद टीम ने युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया. अमित ने अपने आईपीएल करियर में सबसे ज्यादा सीजन दिल्ली के लिए ही खेले. उन्होंने इसी टीम के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और अब इसी टीम के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले 10 IPL सीजन

2008 से जब आईपीएल की शुरुआत हुई तबसे अमित मिश्रा शुरूआती 3 सीजन दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए खेले. 2015 में वह एक बार फिर दिल्ली में शामिल हुए. वह लगातार 7 सीजन (2021 तक) दिल्ली में रहे. 2023 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले और 2024 में अपना आखिरी संस्करण भी लखनऊ के लिए खेले.पहले सीजन से आईपीएल का हिस्सा दिल्ली कैपिटल्स को अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम एक बार (2020) फाइनल तक पहुंची है. ऋषभ पंत फिर टीम में लौट आए हैं. ऑक्शन से पहले टीम ने कोचिंग स्टाफ में खाली पदों को भर लिया है. सौरव गांगुली हेड कोच, युवराज सिंह असिस्टेंट कोच के बाद अमित मिश्रा स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में टीम के साथ जुड़ गए हैं.

अमित मिश्रा क्रिकेट करियर

फ्लाइट. लूप और जिगरे के साथ हवा में बल्लेबाजों को बीट करने वाले अमित मिश्रा 2008 से 2024 तक 4 आईपीएल टीमों के लिए खेले, उन्होंने कुल 162 मैचों में 174 विकेट लिए. वह टीमों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 22 टेस्ट में 76 विकट , 36 वनडे में 64 और 10 टी20 में 16 विकेट लिए. मैच खेले. मोहाली के मैदान से टेस्ट डेब्यू करने वाला अमित मिश्रा ने पहले ही मैच में 5 विकेट चटकाए थे. अनिल कुंबले के बाद उनको देश के सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर्स में गिना जाता था पर सेलेक्टर्स की बेरुखी से वो ज्यादा मैच खेल नहीं पाए



Source link