2 दिन में गलने लगता है साबुन? काम आएगा साबुनदानी और हेयर बैंड का ये हैक, सोप बचाने का सबसे धांसू तरीका!

2 दिन में गलने लगता है साबुन? काम आएगा साबुनदानी और हेयर बैंड का ये हैक, सोप बचाने का सबसे धांसू तरीका!


Bathroom Hack : बाथरूम में रखा साबुन अगर इस्तेमाल करने के सिर्फ 2 दिन बाद ही गलने लगे, तो बार-बार नया साबुन खरीदने का मन तो नहीं करेगा! कई बार साबुन की बर्बादी की वजह उसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं, बल्कि उसे रखने का गलत तरीका होता है. पानी और नमी के संपर्क में रहने से साबुन जल्दी नरम होकर गलने लगता है. नतीजा? पैसे की बर्बादी और बाथरूम शेल्फ पर फैली गंदगी!

अगर आप भी हर महीने बार बार साबुन खरीदते हैं और साबुनदानी (Soap Dish) साफ करने की झंझट से परेशान हो चुके हैं, तो अब आपको महंगे ड्रेनिंग सोप होल्डर खरीदने की कोई ज़रूरत नहीं है. आपके ड्रेसिंग टेबल पर पड़े 2 साधारण हेयर बैंड (या रबर बैंड) आपकी इस बड़ी परेशानी को चुटकियों में हल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि यह देसी जुगाड़ कैसे काम करता है और इसे कैसे इस्तेमाल करना है.

आइए जानते हैं कि यह देसी जुगाड़ कैसे काम करता है और इसे कैसे इस्तेमाल करना है.

क्यों गल जाता है साबुन?
दरअसल, साबुन के गलने की सबसे मुख्य वजह उसकी सतह के नीचे जमा रहने वाला पानी होता है. जब हम नहाने या हाथ धोने के बाद साबुन को सीधे साबुनदानी में रख देते हैं, तो उससे टपकने वाला पानी डिश के निचले हिस्से में इकट्ठा हो जाता है. साबुन लगातार उस पानी में डूबा रहता है और धीरे-धीरे पिघलने लगता है. हवा न मिलने के कारण वह सूख नहीं पाता और चिपचिपी पेस्ट की तरह बन जाता है.

ये है हेयर बैंड हैक:
इस हैक को बनाना इतना आसान है कि इसमें आपको 1 मिनट से भी कम का समय लगेगा. सबसे पहले अपने बाथरूम या वॉशबेसिन की साबुनदानी को धोकर अच्छे से सुखा लें. अब दो मोटे हेयर बैंड या रबर बैंड लें. इन्हें साबुनदानी पर इस तरह लपेटें (Wrap करें) कि वे ट्रे के ऊपर थोड़ी दूरी पर कस जाएं. अब साबुन को सीधे साबुनदानी के तल पर रखने के बजाय, इन हेयर बैंड्स के ऊपर रखें.

जब आप साबुन को हेयर बैंड्स के ऊपर रखते हैं, तो साबुन और साबुनदानी की निचली सतह के बीच एक गैप (Space) बन जाता है.  इस्तेमाल के बाद साबुन से टपकने वाला पानी सीधा नीचे ट्रे में चला जाएगा और साबुन पानी के संपर्क में नहीं रहेगा. यही नहीं, साबुन के नीचे हवा आसानी से पास होगी, जिससे वह इस्तेमाल के तुरंत बाद सूख जाएगा. और जब साबुन पानी में गलेगा ही नहीं, तो वह सामान्य से दोगुना लंबा चलेगा.

एक और जुगाड़-
अगर आपके पास हेयर बैंड नहीं है, तो किचन या पुराने स्पंज (Dishwashing Sponge) की मदद से आप अपने साबुन को गलने से बचा सकती हैं. यह तरीका न सिर्फ आपके साबुन को सूखा रखेगा, बल्कि उसकी लाइफ को भी काफी बढ़ा देगा.

कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले एक पुराना या नया साफ स्पंज लें. अगर स्पंज बड़ा है, तो उसे अपनी साबुनदानी (Soap Dish) के आकार के अनुसार कैंची से काट लें. अब इस स्पंज को साबुनदानी के अंदर रख दें और इसके ऊपर अपना साबुन रख दें. जब आप नहाने के बाद गीला साबुन स्पंज पर रखती हैं, तो स्पंज तुरंत सारा अतिरिक्त पानी अपने अंदर सोख लेता है.
इससे साबुन पानी के संपर्क में नहीं रहता और नीचे से गीला होकर पिघलता नहीं है. हवा लगते ही स्पंज और साबुन दोनों जल्दी सूख जाते हैं. इसके अलावा, स्पंज में जमा हुए उस साबुन के झाग या पानी का इस्तेमाल आप बाद में बाथरूम की टाइल्स या बेसिन साफ करने के लिए भी कर सकती हैं.



Source link