सीवान में मंच पर चल रहा था नाटक, तभी फट गया आग वाला गुब्बारा, 6 लोग झुलसे


Last Updated:

Siwan News: सीवान में नाटक मंचन के बीच अचानक हादसा हो गया. आग वाला गुब्बारा फटने से छह लोग झुलस गए. उनके ऊपर गुब्बारे में भरा हुआ केमिकल गिर गया. घटना से अफरा-तफरी मच गई. घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल रवाना किया गया. गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया.

Top Deals Inside

सीवान में मंच पर चल रहा था नाटक, तभी फट गया आग वाला गुब्बारा, 6 लोग झुलसेZoom

सीवान में नाटक मंचन के दौरान आग वाला गुब्बारा फट गया.

सीवानः बिहार के सीवान में नाटक के मंचन के दौरान हादसा हो गया. आग वाला गुब्बारा अचानक फट गया. इससे निकला केमिकल पदार्थ वहां मौजूद दर्शकों पर जा गिरा. हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए बड़हरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया. घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है.

लोगों पर गिरा केमिकल
जानकारी के मुताबिक, दुर्गापूजा के बाद गांव में नाटक का मंचन किया जा रहा था. नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. इसी दौरान नाटक में आग वाला दृश्य दिखाया जा रहा था. कलाकार आग वाला गुब्बारा दिखा रहे थे, तभी अचानक वह फट गया. गुब्बारा फटने से उसमें मौजूद केमिकल युक्त पदार्थ आसपास बैठे दर्शकों पर जा गिरा. इससे करीब छह लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला. इसके बाद सभी को इलाज के लिए स्थानीय बड़हरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. शुरुआती जानकारी में दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई थी. हालांकि, उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.



Source link