JIO IPO : जियो प्लेटफॉर्म आईपीओ 35 मिनट में फुल सब्सक्राइब, क्यूआईबी ने लगाई सवा तीन गुना बोली

JIO IPO : जियो प्लेटफॉर्म आईपीओ 35 मिनट में फुल सब्सक्राइब, क्यूआईबी ने लगाई सवा तीन गुना बोली


Last Updated:

JIO IPO : जियो आईपीओ बाजार में आते ही छा गया और इसका क्यूआईबी वाला हिस्सा तो महज 28 मिनट के भीतर ही दोगुना सब्सक्राइब हो गया. कंपनी ने अपने कुल आईपीओ में से 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी के लिए रखा था.

Zoom

जियो का आईपीओ 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा.

नई दिल्ली. जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ आते ही निवेशक टूट पड़े और ताबड़तोड़ खरीदारी शुरू कर दी है. आलम ये रहा कि बाजार खुलने के महज 35 मिनट के भीतर ही पूरा आईपीओ सब्सक्राइब हो गया. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा भी पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. यहां तक कि इस हिस्से के लिए दोगुना आवेदन भी मिला है. जियो प्लेटफॉर्म ने अपने आईपीओ में से 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी के लिए सुरक्षति रखा है, जिसमें एकर निवेशक भी शामिल हैं.

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी क्यूआईबी का हिस्सा तो 3.25 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. एनएसई के प्लेटफॉर्म पर सुबह 10.35 बजे तक पूरा आईपीओ सब्सक्राइब हो चुका है. इससे पहले 19 अक्टूबर को, जियो प्लेटफॉर्म्स ने 212 एंकर निवेशकों से 8,109.84 करोड़ रुपये जुटाए थे. इन निवेशकों में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, टी. रो प्राइस, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, इनवेस्को और प्रूडेंशियल शामिल हैं. जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO के लिए एंकर निवेशकों की मांग लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिससे यह इतनी बड़ी बोली हासिल करने वाला पहला भारतीय IPO बन गया है.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)



Source link