Rishikesh News : न करें ये गलती…ऋषिकेश का जांकी सेतु चुरा रहा दिल, लेकिन अंधेरे में एक चूक घातक

Rishikesh News : न करें ये गलती…ऋषिकेश का जांकी सेतु चुरा रहा दिल, लेकिन अंधेरे में एक चूक घातक


Last Updated:

Janki Setu Rishikesh : शाम ढलते ही ऋषिकेश के गंगा किनारे का नजारा और भी खिल जाता है. जांकी सेतु इन दिनों दिल चुरा रहा है. रात के अंधेरे में रोशनी से जगमगाता पुल और नीचे बहती गंगा को कौन नहीं देखना चाहेगा. गंगा की लहरों पर पड़ती रोशनी दूर से काफी आकर्षक दिखाई देती है. पर्यटक यहां बैठकर तस्वीरें लेने और शांत माहौल का आनंद उठाने पहुंच रहे हैं. कई बार लोग खूबसूरत नजारा देखने के चक्कर में गंगा के काफी करीब तक चले जाते हैं. सेल्फी या वीडियो बनाने के दौरान लोग अपना ध्यान आसपास से हटा लेते हैं. ये हरकत घातक हो सकती है. लोकल 18 से अंकित बताते हैं कि जांकी सेतु की खूबसूरती देखने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान जरूर चाहिए.

ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में शाम ढलते ही गंगा किनारे का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है. इन दिनों जांकी सेतु की रोशनी लोगों को अपनी ओर खींच रही है. रात के अंधेरे में रोशनी से जगमगाता पुल और नीचे बहती गंगा का दृश्य देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. कई लोग गंगा किनारे बैठकर काफी देर तक इस नजारे का आनंद लेते हैं, तो कुछ लोग मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो भी बनाते नजर आते हैं. जांकी सेतु पर लगी रोशनी रात के समय इसे अलग ही रूप देती है. गंगा के पानी पर पड़ती रोशनी दूर से काफी आकर्षक दिखाई देती है. यही वजह है कि शाम के बाद लोग इस जगह पर रुककर पुल का नजारा देखना पसंद कर रहे हैं. पर्यटक यहां बैठकर तस्वीरें लेने और शांत माहौल का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. दिन के मुकाबले रात में गंगा किनारे का माहौल थोड़ा अलग रहता है. आसपास की रोशनी और नदी की आवाज के बीच लोग कुछ समय सुकून से बैठना चाहते हैं. कई बार लोग खूबसूरत नजारा देखने के चक्कर में गंगा के काफी करीब तक चले जाते हैं. गंगा किनारे रात के समय सबसे बड़ी परेशानी अंधेरा है. कई जगहों पर किनारा साफ नजर नहीं आता. नदी के पास जमीन नम और फिसलन भरी हो सकती है. ऐसे में जरा सा पैर फिसलने पर परेशानी बढ़ सकती है.

खासकर सेल्फी या वीडियो बनाने के दौरान लोग अपना ध्यान आसपास से हटा लेते हैं. कोई व्यक्ति तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए थोड़ा और आगे जाने की कोशिश करता है, तो कोई नदी के बिल्कुल किनारे बैठ जाता है. गंगा का बहाव तेज होने की वजह से ऐसी छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. लोकल 18 से स्थानीय निवासी अंकित बताते हैं कि जांकी सेतु की खूबसूरती देखने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान जरूर रखना चाहिए. गंगा किनारे बैठते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखना और अंधेरे में बिना देखे आगे न बढ़ना जरूरी है.

थोड़ी दूरी, सबसे जरूरी

ऋषिकेश घूमने पहुंचे पर्यटक सुरेश कहते हैं कि रात में जांकी सेतु का नजारा काफी सुंदर लगता है. पुल की लाइटिंग पानी में दिखाई देती है और यहां बैठकर कुछ देर समय बिताना अच्छा लगता है. हम भी फोटो लेने के लिए यहां रुके थे, लेकिन गंगा के काफी पास जाने में डर भी लगता है, इसलिए थोड़ी दूरी बनाकर ही बैठना ठीक है. ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों को यहां की खूबसूरती जरूर देखनी चाहिए, लेकिन फोटो या वीडियो के चक्कर में जोखिम नहीं लेना चाहिए.



Source link