DIY Face Scrub: सिर्फ 3 चीजों से बनाएं कॉफी स्क्रब, बिना फेशियल चमकेगा चेहरा, पोर्स की गहराई तक होगी सफाई

DIY Face Scrub: सिर्फ 3 चीजों से बनाएं कॉफी स्क्रब, बिना फेशियल चमकेगा चेहरा, पोर्स की गहराई तक होगी सफाई


Last Updated:

DIY Coffee Scrub: चेहरे पर नेचुरल ग्लो के लिए आपको हर बार पार्लर जाकर फेशियल करवाने की जरूरत नहीं है. यदि आपके किचन में कॉफी रखी है, तो इससे स्क्रब बनाकर इस्तेमाल करें. इससे न केवल चेहरे पर चमक आएगी बल्कि पोर्स भी गहराई से साफ होते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

DIY Coffee Scrub:  कॉफी सिर्फ सुबह की शुरुआत के लिए एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक ही नहीं, बल्कि स्किनकेयर में भी कॉफी का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है. ये डेड स्किन को हटाने और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है. दरअसल कॉफी की दानेदार बनावट एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है, जो त्वचा की ऊपरी परत पर जमा गंदगी, अतिरिक्त तेल और डेड स्किन को हटाने में मदद करती है. ऐसे में कॉफी को स्क्रब के रूप में यूज किया जाता है.

कॉफी स्क्रब का एक और फायदा ये भी माना जाता है कि ये त्वचा की सतह पर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे चेहरा अधिक ताजा और चमकदार दिखाई दे सकता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल सही तरीके से करना बेहद जरूरी है. जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकती है. ये समझना भी जरूरी है कि कॉफी मुंहासों का पर्मानेंट इलाज नहीं है और न ही ये पोर्स को हमेशा के लिए छोटा कर सकता है. लेकिन ये हेल्दी स्किन को पाने में मददगार जरूर साबित हो सकता है. अगर आप घर पर कॉफी स्क्रब बनाना चाहते हैं, तो यहां इसका तरीका जान लें.

3 चीजों से बनाएं कॉफी स्क्रब
कॉफी स्क्रब बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर या कॉफी ग्राउंड्स लें. इसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल और 1 बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

इस्तेमाल की विधि
अब चेहरे या शरीर की त्वचा को हल्का गीला करें और तैयार स्क्रब को लगाएं. करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद स्क्रब को 5 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे.

इन बातों का ध्यान रखें
कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल सप्ताह में केवल 1 से 2 बार ही करना चाहिए. बार-बार एक्सफोलिएशन करने से त्वचा की नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर अफेक्ट हो सकती है. स्क्रब करते समय त्वचा को जोर से रगड़ने से बचें और हमेशा हल्के हाथों का इस्तेमाल करें. इसके अलावा यदि चेहरे पर मुंहासे, सूजन या त्वचा संबंधी कोई समस्या है, तो इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.



Source link