Bhagwant Mann Delhi Airport News : सीएम भगवंत मान को पेरिस से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका गया, AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

Bhagwant Mann Delhi Airport News : सीएम भगवंत मान को पेरिस से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका गया, AAP ने केंद्र सरकार को घेरा


होमताजा खबरदेश

भगवंत मान को पेरिस से लौटते ही IGI पर 3 घंटे रोका गया, AAP ने केंद्र को घेरा

Last Updated:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित रूप से तीन घंटे तक रोके जाने और 50 हजार रुपये का चालान काटे जाने को लेकर सियासत गरमा गई है. पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने केंद्र सरकार पर पंजाब के कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया. वहीं, अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि मान और उनकी पत्नी से कस्टम विभाग ने सामान या नकदी को लेकर पूछताछ की थी.

Zoom

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पेरिस दौरे से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर तीन घंटे तक रोके रखे गया.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस दौरे से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित रूप से तीन घंटे तक रोककर रखा गया. पंजाब आम आदमी पार्टी (AAP) के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए यह दावा किया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पंजाब सरकार के कामकाज में अड़चनें डाल रही है.

पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने एक वीडियो बयान जारी कर दावा किया कि पेरिस से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे तक रोककर रखा गया. पन्नू के मुताबिक, इस दौरान 50 हजार रुपये का चालान भी जारी किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘कस्टम अधिकारियों ने इसके पीछे ऊपर से भारी दबाव होने की बात कही.’

पन्नू ने इस घटना को केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच चल रहे टकराव से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि केंद्र पंजाब की तरक्की के रास्ते में बाधाएं पैदा कर रहा है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि चालान किस वजह से काटा गया था.



Source link