Last Updated:
Multibagger Stock : सितंबर तिमाही में HFCL का राजस्व सालाना आधार पर 144% बढ़ा, जबकि शुद्ध लाभ (PAT) में पिछले साल के मुकाबले 435% और पिछली तिमाही के मुकाबले 59% का जोरदार उछाल आया. कंपनी के शानदार परिणाम और मजबूत ऑर्डर बुक को देखते हुए नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस मल्टीबैगर शेयर में पैसा लगाने की सलाह दी है.
इस साल अब तक यह मल्टीबैगर शेयर निवेशकों का पैसा करीब पांच गुना कर चुका है.(Image : AI)
नई दिल्ली. एचएफसीएल लिमिटेड (HFCL) शेयर ने निवेशकों को इस साल जोरदार रिटर्न दिया है. इस साल अब तक यह मल्टीबैगर शेयर निवेशकों को 290 फीसदी रिटर्न दे चुका है. पिछले एक महीने में इस शेयर की कीमत में 25 फीसदी का उछाल आया है. छह महीनों में एचएफसीएल शेयर ने 174 फीसदी मुनाफा दिया है. 20 अक्टूबर, 2026 को भी यह शेयर पांच फीसदी की तेजी के साथ 268.81 रुपये पर बंद हुआ. ब्रोकरेज हाउस नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि इस स्टॉक में जारी तेजी पर अभी लगाम नहीं लगने वाली है. ब्रोकरेज ने उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही के नतीजों, मजबूत गाइडेंस और तेजी से भरती ऑर्डर बुक के दम पर शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है.
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एचएफसीएल शेयर का टारगेट प्राइस 380 रुपये से बढ़ाकर 410 रुपये कर दिया है. यानी मौजूदा स्तरों से भी इस शेयर में करीब 53% का उछाल आने की संभावना ब्रोकरेज को है. नुवामा के इस बुलिश रुख की सबसे बड़ी वजह वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में कंपनी का शानदार वित्तीय प्रदर्शन है. सितंबर तिमाही में HFCL का राजस्व सालाना आधार पर 144% बढ़ा, जबकि शुद्ध लाभ (PAT) में पिछले साल के मुकाबले 435% और पिछली तिमाही के मुकाबले 59% का जोरदार उछाल आया.
₹10,000 करोड़ का लक्ष्य समय से पहले संभव
कंपनी मैनेजमेंट ने भविष्य के विकास को लेकर जो गाइडेंस दिया है, उसने बाजार का उत्साह काफी बढ़ा दिया है. HFCL ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने राजस्व वृद्धि अनुमान को 40% से सीधे दोगुना करके 80% से अधिक कर दिया है. इसके अलावा कंपनी ने संकेत दिया है कि वित्त वर्ष 2029 तक 10,000 करोड़ रुपये के राजस्व का जो महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया था, उसे तय समय से काफी पहले ही हासिल किया जा सकता है.
₹28,900 करोड़ की रिकॉर्ड ऑर्डर बुक
HFCL की विकास संभावनाओं को पंख लगाने में उसकी ऑर्डर बुक की अहम भूमिका है, जो 28,900 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है. इसमें सबसे खास बात यह है कि कुल ऑर्डर बुक में विदेशी निर्यात की हिस्सेदारी 57% है. साथ ही 5G विस्तार के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम ऑपरेटरों की ओर से भी मांग में तेज सुधार जारी है.
कंपनी ने न केवल बिक्री बढ़ाई है बल्कि अपनी आंतरिक वित्तीय सेहत में भी बड़ा सुधार किया है. वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कंपनी का नेट वर्किंग कैपिटल चक्र घटकर 155 दिन रह गया, जो पहले 202 दिन था. इन्वेंट्री के दिन 104 से घटकर मात्र 75 दिन रह गए हैं, जबकि ग्राहकों से पेमेंट रिकवरी का समय 183 दिन से घटकर 141 दिन पर आ गया है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)