चाचा के प्यार में पगलाई भतीजे की पत्नी, पति को भनक लगते ही रिश्तों का हुआ खौफनाक अंत


Last Updated:

Danapur News: दानापुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई. जहां एक चाचा ने अपनी भतीजे को सुबह-सुबह गोली मार दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वारदात के बाद आरोपी भाग निकला. बताया जा रहा है कि भतीजे की बहू से लव अफेयर की वजह से विवाद हुआ था.

Top Deals Inside

चाचा के प्यार में पगलाई भतीजे की पत्नी, पति को भनक लगते ही रिश्तों का हुआ अंतZoom

युवक की हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा.

पटनाः राजधानी पटना के दानापुर फुलवारी शरीफ से हैरान करने वाली वारदात सामने आई. जहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में की गई. जबकि आरोपी चाचा ललन घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर फुलवारी शरीफ एसडीपीओ-1 एएसपी नारायण उपाध्याय भी पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं.

लव अफेयर पर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि दीपक कुमार की पत्नी का साथ उसके चाचा ललन के कथित प्रेम संबंध को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि दीपक को जब इस संबंध की जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था. जानकारी के मुताबिक, बीती रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. मंगलवार की सुबह एक बार फिर विवाद बढ़ गया. इसी दौरान आरोप है कि चाचा ललन ने हथियार निकालकर दीपक को गोली मार दी. गोली लगने से दीपक की घर के दरवाजे पर ही मौत हो गई.

पति के जेल जाने पर चाचा के करीब आई पत्नी
बताया जा रहा है कि दीपक कुमार पहले एक हत्या के मामले में करीब चार साल तक जेल में रहा था. इसी दौरान उसके चाचा ललन और दीपक की पत्नी के बीच कथित प्रेम संबंध शुरू होने की बात सामने आई है. जेल से बाहर आने के बाद दीपक को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है.

आरोपी को तलाश रही पुलिस
घटना के बाद आरोपी चाचा ललन फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मौके पर पहुंचे फुलवारी शरीफ एसडीपीओ-1 एएसपी नारायण उपाध्याय मामले की छानबीन में जुटे हैं. पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल, फुलवारी शरीफ में हुई इस हत्या के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती जानकारी में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.



Source link