Last Updated:
Tiger Shroff Firing Case Latest Updates: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में हरियाणा के सोनीपत से शार्प शूटर रेहान समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. रेहान की मां ने दावा किया कि दो लाख रुपये का लालच देकर उसे अपरध की दुनिया में कदम रखा था.
Tiger Shroff Case: रेहान की मां समसीदा ने अब बेटे के बारे में कई खुलासे किए हैं.
सोनीपत. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला और गोलियां चलाने के तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इसमें दो आरोपी शार्प शूटर हरियाणा के सोनीपत और गोहाना के रहने वाले हैं. इसमें एक आरोपी नाबालिग है. जबकि दूसरा शूटर रेहान है. बेटे की गिरफ्तार के बाद परिवार सकते में है. रेहान की मां समसीदा ने अब बेटे के बारे में कई खुलासे किए हैं.
उधर, पुलिस ने रेहान के दोस्त समीर को भी उठा लिया है. समीर भी अवैध हथियार केस में रेहान के साथ जेल में बंद था. हालांकि, अभी पुलिस ने समीर को गिरफ्तार नहीं किया. केवल पूछताछ के लिए उठाया है.
मां समसीदा ने बताया कि 20 दिन पहले खाना खाते वक्त बेटे को बुलाने के लिए एक शख्स घर पर आया था. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. मां ने दावा किया कि 2 लाख कमाने का लालच देकर बेटे को अपने साथ कोई ले गया था. मां ने कहा कि बिहार का एक लड़का था और कहा था कि भाई के साथ काम दिला दूंगा. मेरा बेटा तो वेल्डिंग सीखता था. गरीबी की वजह से उसने पढ़ाई छोड़ दी थी. मां ने कहा कि बेटे ने जो किया, वह सही नहीं है. उसे लगातार फोन मिलाते रहे लेकिन फोन बंद था. परिवार को उसके मुंबई जाने की जानकारी नहीं थी. वह पढ़ाई छोड़कर एक महीने पहले से गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम सीख रहा था. बिहार के एक युवक ने अपने भाई के साथ काम दिलाने के लिए उसे कहा था.
सोनीपत में रेहान के घर की गली.
रेहान की मां समसीदा की बेबसी भी सामने आई है और कहती हैं कि बेटे से मिलने मुंबई जाने तक के पैसे नहीं हैं. रेहान की मां ने सरकार से अपील की है कि बेटे को अपराध की राह पर ले जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. सोनीपत के देवडू गांव के रहने वाला शार्प शूटर रेहान अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद वह वेल्डिंग का काम कर रहा था. परिवार के मुताबिक, रेहान ने नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी.
बकरीद पर आया था घर
रेहान की मौसी अफसाना ने बताया कि बकरीद पर वह घर आया था और त्योहार मनाने के बाद काम पर जाने की बात कहकर निकला था. परिवार को अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर उसका नाम मुंबई में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ जाएगा.रेहान की मां समसीदा एक निजी कंपनी में काम करती हैं. रेहान अपनी मां और छोटे भाई के साथ देवडू गांव में रहता था. बताया गया है कि वह करीब 12 साल पहले अपने पिता से अलग हो गया था.
मौसी अफसाना के मुताबिक, परिवार ने रेहान को पहले दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए कई बार समझाया था कि वह अपराध से दूर रहे और अपने काम पर ध्यान दे. लेकिन परिवार की समझाइश के बावजूद अब उसकी गिरफ्तारी टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हुई है. घर के आसपास के लोगों का कहना है कि रेहान का रहन-सहन सामान्य था. मौसी अफसाना ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया. उनका कहना है कि उन्हें रेहान की गिरफ्तारी और मुंबई में हुई फायरिंग के मामले की पूरी जानकारी नहीं है.
मुंबई पुलिस ने राजस्थान से तीन आरोपियों को 19 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था.
पिता के साथ नहीं रहता था रेहान
रेहान के पिता रिशुद्दीन अंसारी ने बताया कि उनका बेटा 12 साल से उनके पास नहीं रहता था. अपनी मां के साथ अपनी मौसी के पास रहता था. कुछ समय पहले बातचीत हुई थी तो पता चला था कि वह गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम करता है. पिता ने कहा कि मुझे जानकारी आज ही मिली है कि उसकी गिरफ्तारी हुई है और उसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की है. पिता ने कहा बेटे को बहला फुसलाकर कर अपराध की दुनिया में उतर गया है. लेकिन बेटे ने अपराध बड़ा किया है तो सजा भी उसे ऐसे ही मिले.