ऑयस्टर मशरूम की कम हो रही है बिक्री, ड्राई कर कमाएं भारी मुनाफा

ऑयस्टर मशरूम की कम हो रही है बिक्री, ड्राई कर कमाएं भारी मुनाफा


Last Updated:

भागलपुर में ऑयस्टर मशरूम की खेती तेजी से बढ़ रही है. मार्केटिंग की समस्या होने पर इसे सुखाकर और पाउडर बनाकर ऊंचे दामों में बेचा जा सकता है.

Top Deals Inside

भागलपुर: मशरूम की खेती बिहार में तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन इसके पीछे जो सबसे बड़ी समस्या आती है वह मार्केटिंग की आती है इसके पीछे की वजह है जब आप ओएस्टर मशरूम की खेती करते हैं तो इस दौरान उसका मार्केटिंग करना थोड़ा सा कठिन हो जाता है क्योंकि उसकी बिक्री बिहार में कम होती है, लेकिन अगर हम उसके प्रोडक्ट तैयार करने के बारे में सोचें तो सबसे बेहतर ओयस्टर का ही प्रोडक्ट तैयार होता है. क्योंकि वह आसानी से पाउडर फॉम में तैयार हो जाता है. लेकिन जब आप ओयस्टर उगाते हैं और आपकी मार्केटिंग नहीं होती है तो आप सोचते हैं कि वह बर्बाद हो हो गया लेकिन क्या आपको पता है कि उसको आप बहुत अच्छे सूखा कर और पाउडर बना सकते हैं जिसके बाद मार्केट में उसकी अच्छी खासी डिमांड हो जाती है.

कैसे इसको सुखाएं
जब इसको लेकर मशरूम की प्रोडक्ट तैयार करने वाली सन्ध्या भारती से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देखिये ऑयस्टर मशरूम की खेती तो लोग आसानी से कर लेते हैं. लेकिन आपको बता दें कि इसके बाद इसको बेचना मुश्किल हो जाता है तो आप इसको बर्बाद करने के बजाय इसको सूखा दें. अब इसको सुखाने के प्रोसेस के बारे में बात करें तो पहले इसको एंटी क्लॉक वाइज तोड़ लें. उसके बाद इसको पहले छांव में रख कर सुखाएं. उसके बाद इसको पंखा में रखें एक दिन के लिए. जब पंखा में यह सुख जाए तब उसके बाद इसको सीधे धूप में न सूखा कर इसको एक कपड़े से ढक कर सुखाएं ये एक सप्ताह का प्रोसेस होता है उसके बाद यह सुख कर तैयार हो जाता है. जिसको आप रख सकते हैं. उसके बाद इसको पाउडर फॉम में तैयार कर इसको बेच सकते हैं. जो काफी महंगा बिकता है.

ऑयस्टर की खेती आसान और सस्ता
पहले यहां पर इसकी मार्केटिंग नहीं थी लेकिन अब धीरे धीरे वृहत पैमाने पर इसकी खेती होने लगी है. क्योकि धीरे धीरे लोग इसको जानने लगे. अगर भागलपुर की बात करें तो महिलाएं इस काम से जुड़ी है और बड़े पैमाने पर इसको उगा कर अच्छा खासा कमा रहे हैं.



Source link