घर लाएं धान कुटाई की मशीन, राइस मिल जाने की टेंशन खत्म, मिल रही है छूट
Last Updated:
खेती-किसानी से जुड़ी दिक्कतों के लिए मिनी राइस मशीन मार्केट में आई हुई है. यह समय बचाने के साथ ही लोगों का पैसा भी बचाती है. इस मिनी राइस मशीन को घर पर आसानी से चला सकते हैं. इससे आप अपनी धान के साथ ही दूसरों की धान से चावल अलग कर कमाई कर सकते हैं.
जहानाबाद: जिन इलाकों में धान की खेती की गई है वहां के किसान अब अपने फसल के कटाई की तैयारी में जुटे हैं. कुछ जगहों पर तो धान की कटाई शुरू भी हो गई है. कटाई के बाद अगली प्रक्रिया धान से चावल को अलग करने की है. इसके लिए लोगों को राइस मिल तक जाना पड़ता है. चाहे किसान उसना चावल की कुटाई करवाना चाहता है तो उसके लिए भी उस व्यक्ति को राइस मिल तक ही जाना पड़ता है. ऐसे में किसान को कई तरह की प्रक्रिया से गुजरना होता है. प्रक्रियाओं से गुजरने के दौरान परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. इन्हीं घंटों लाइन में लगना और अधिक पैसे खर्च जैसी समस्याओं से दोचार होना पड़ता है.
ऐसी ही परेशानियों से बचने को मिनी राइस मशीन मार्केट में आई हुई है, जो समय की बचत के साथ पैसे भी बचाएगा. मिनी राइस का संचालन आसानी से घर पर किया जा सकता है. बहुत अधिक लोगों की जरूरत भी नहीं पड़ती है. एक व्यक्ति आसानी से धान से चावल निकालने की प्रक्रिया पूरी कर सकता है. साथ ही खर्च भी बहुत कम लगता है. एक यूनिट बिजली की खपत में एक मन धान की कुटाई की जा सकती है. यह मशीन घर के बिजली कनेक्शन और सामान्य बिजली बोर्ड से जल सकती है क्योंकि यह 3 एचपी की मशीन है.
धान की कुटाई के लिए नहीं जाना होगा बाहर
जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित आशीष इंटरप्राइजेज के ऑनर लालू प्रसाद ने कहा कि यह एक शानदार मशीन है. अभी धान की कटाई का सीजन आ गया है और धान कुटाई को लाइन लगाना पड़ता है तो उस परेशानी से बचने के लिए मिनी राइस मशीन घर ला सकते हैं. इसकी कीमत वैसे 22,500 रुपए है. इस कृषि यंत्र पर सरकारी अनुदान भी मिलता है. सामान्य वर्ग को सब्सिडी की सुविधा के बाद कीमत 12,500 रुपए और SC/ST को सब्सिडी के बाद की कीमत ₹10,000 देना होगा. इस प्रकार से बहुत ही कम कीमत में मशीन घर ला सकते हैं. हालांकि, सब्सिडी पाने के लिए आपको कृषि विभाग के अधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होता है.
मिनी राइस मशीन की खासियत
मशीन की खासियत को लेकर उन्होंने कहा कि यह मशीन 3 हॉर्स पावर की है. एक यूनिट बिजली बिल में एक मन धान की कुटाई की जा सकती है. एक घंटा में 4 मन तक की धान की कुटाई संभव है. इतना ही नहीं, एक घंटा मशीन चलने के बाद भी महज 4 से 5 यूनिट बिजली की खपत होती है. साथ ही मिनी राइस मशीन को ऑपरेट करने को ज्यादा तामझाम की भी जरूरत नहीं है. बिना किसी झंझट के एक व्यक्ति घर पर ही ऑपरेट कर सकते हैं. उस तरह देखा जाए तो बहुत ही कम कीमत में मशीन संचालित करके अरवा और उसना चावल प्राप्त किया जा सकता है. साथ ही कीमत भी बहुत ही कम होगी.