त्योहारों की खरीदारी के लिए खास हैं बुरहानपुर के ये तीन बाजार, ₹300 में शर्ट-पैंट, बच्चों और महिलाओं के लिए खास

त्योहारों की खरीदारी के लिए खास हैं बुरहानपुर के ये तीन बाजार, ₹300 में शर्ट-पैंट, बच्चों और महिलाओं के लिए खास


Last Updated:

दशहरे के मौके पर नए कपड़ों की खरीदारी को लेकर बाजारों में उत्साह बना हुआ है. त्योहारों की खरीदारी के लिए बुरहानपुर के कमल टॉकीज क्षेत्र, गांधी चौक और मांडा बाजार गली खास बने हुए हैं जहां 300 रुपये में शर्ट-पैंट और बच्चों-महिलाओं की ड्रेस मिल रही है.

Top Deals Inside

बुरहानपुर. त्योहार को लेकर शहर के कपड़ा बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. त्योहार पर नए कपड़े पहनने की परंपरा के चलते बच्चों से लेकर बड़ों तक में खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि बुरहानपुर के कुछ बाजारों में कम कीमत पर कपड़ों की अच्छी रेंज उपलब्ध है. ऐसे में अगर आप भी त्योहार पर अपने बजट में कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं तो कमल टॉकीज क्षेत्र गांधी चौक और मांडा बाजार गली आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं.

लोकल 18 की टीम को दुकान संचालक पंकज शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन तीनों बाजारों में दशहरे की खरीदारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है. दुकानों पर बच्चों युवाओं और बड़ों के लिए अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी के कपड़े उपलब्ध हैं. कम कीमत में कपड़े मिलने के कारण मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ ही बजट में खरीदारी करने वाले लोग भी इन बाजारों का रुख कर रहे हैं.

300 रुपए में शर्ट-पैंट महिलाओं और बच्चों की ड्रेस
बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के लिए सबसे खास बात कम कीमत में कपड़ों की उपलब्धता है. दुकानदार पंकज ने बताया कि यहां 300 रुपए में शर्ट-पैंट की ड्रेस मिल रही है. इसके अलावा बच्चों के लिए टी-शर्ट, लोअर और फैंसी कपड़ों की भी अच्छी रेंज उपलब्ध है. ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार कपड़ों का चयन कर सकते हैं.

बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विकल्प
त्योहार के दौरान परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़े खरीदना कई बार बजट पर असर डालता है. ऐसे में कमल टॉकीज क्षेत्र गांधी चौक और मांडा बाजार गली जैसे बाजार लोगों के लिए सुविधाजनक विकल्प बन रहे हैं. यहां कम कीमत में कपड़े मिलने से लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं. किफायती दाम कपड़ों की अलग-अलग वैरायटी और बजट के अनुसार खरीदारी की सुविधा के चलते बुरहानपुर के ये तीनों बाजार त्योहार की खरीदारी के लिए खास बने हुए हैं.



Source link