Last Updated:
बिजनौर में एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाया है. बहू ने आरोप लगाया है कि उसका पति नामर्द है, तो ससुर ने इलाज कराने की जगह गंदा ऑफर दिया. साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके कपड़े बदलने तक का वीडियो बनाया गया है.
ससुर ने बहू को दिया गंदा ऑफर. (सांकेतिक तस्वीर)
बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक ससुर की अपनी ही बहू पर बुरी नीयत पड़ गई. विवाहिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि दहेज की मांग से लेकर गलत काम करने का दबाव बनाया गया और प्राइवेट मोमेंट का वीडियो भी बनाया गया. महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति नपुंसक है और मानसिक रूप से बीमार भी रहता है. आरोप है कि पति का इलाज करने की जगह उसके ससुर इसी बात का फायदा उठाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे.
ससुर ने दिया था गंदा ऑफर
वहीं जब महिला ने अपने पति से ससुर की शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गई. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. यह पूरा मामला बिजनौर के हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. नगीना थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी यहां के एक युवक से हुई थी. विवाहिता का कहना है कि उसके मायकेवालों ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे.
शादी के तुरंत बाद ही शुरू हो गया झगड़ा
परिवार को उम्मीद थी कि बेटी नए घर में खुशहाल जिंदगी बिताएगी. लेकिन महिला के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि ससुराल वाले उससे पांच लाख रुपये और एक कार की डिमांड करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. महिला का कहना है कि उसका पति कोई काम नहीं करता है. जबकि उससे ससुर सरकारी नौकरी करते हैं. घर के खर्चों के लिए परिवार को ससुर पर निर्भर रहना पड़ता है.
विवाहिता का कपड़े बदलते हुए का बनाया वीडियो
विवाहिता ने अपनी शिकायत में पति की सेहत को लेकर भी गंभीर बातें कही हैं. महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति नपुंसक है और मानसिक रूप से भी बीमार रहता है. महिला के मुताबिक उसका ससुर उसपर गलत संबंध बनाने का दबाव डालता है. विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर को जब वह कपड़े बदल रही थी, तब उसका वीडियो बनाया गया.