Dussehra School Holiday 2026: 20 या 21 अक्टूबर, स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? इन 3 तरीकों से चेक करें हॉलिडे का स्टेटस

Dussehra School Holiday 2026: 20 या 21 अक्टूबर, स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? इन 3 तरीकों से चेक करें हॉलिडे का स्टेटस


नई दिल्ली (Dussehra School Holiday 2026). दशहरा का त्योहार नजदीक आते ही स्कूली बच्चों और पेरेंट्स के मन में छुट्टी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्कूल मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को बंद रहेंगे या बुधवार, 21 अक्टूबर को भी छुट्टी मिलेगी? जो परिवार त्योहार पर कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए छुट्टी का स्टेटस जानना बहुत जरूरी है दशहरा यानी विजयादशमी देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन स्कूल, कॉलेज और कई सरकारी ऑफिस में छुट्टी रहती है.

दशहरा की छुट्टी की सही डेट जानने के लिए केवल सोशल मीडिया पोस्ट या वायरल मेसेज पर भरोसा करना ठीक नहीं है. अपने राज्य के शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन या स्कूल की तरफ से जारी सूचना देखें. कई स्कूल अपने एनुअल हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से चलते हैं, जबकि कुछ जगहों पर लोकल स्तर पर अलग आदेश जारी किए जा सकते हैं. 20 और 21 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर फैसला करने से पहले कैलेंडर देखना बेहतर रहेगा. जानिए दशहरा कब है और स्कूल किस दिन बंद रहेंगे.

Dussehra 2026 Date: दशहरा कब है?

साल 2026 में विजयादशमी यानी दशहरा 20 अक्टूबर, मंगलवार को है. यह त्योहार नवरात्रि के समापन के साथ मनाया जाता है. देश के ज्यादातर हिस्सों में इस दिन रावण दहन, रामलीला और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. किसी खास स्कूल में छुट्टी की पुष्टि उसके ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर या संबंधित प्रशासन के आदेश से ही होगी.

20 या 21 अक्टूबर: स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है?

अधिकतर स्कूलों में दशहरा की मुख्य छुट्टी 20 अक्टूबर को है. लेकिन 21 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी राज्य, जिले और हॉलिडे कैलेंडर पर निर्भर करेगा. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत सभी राज्यों में छुट्टी का स्टेटस चेक करने के लिए शिक्षा निदेशालय और संबंधित स्कूल का हॉलिडे कैलेंडर देखें. इन राज्यों में दशहरा पर छुट्टी की परंपरा है, लेकिन 20-21 अक्टूबर को स्कूल बंद रहने की पुष्टि ऑफिशियल सूचना से ही करें.

Dussehra Holiday In India: दशहरा की छुट्टी कन्फर्म करने के 3 आसान तरीके

  1. स्कूल का नोटिस देखें: स्कूल की वेबसाइट, पेरेंट्स ऐप या WhatsApp के ऑफिशियल ग्रुप पर छुट्टी की सूचना मिल सकती है.
  2. चेक करें शिक्षा विभाग की वेबसाइट: राज्य के शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जारी आदेश को प्राथमिकता दें.
  3. डायरेक्ट स्कूल से पूछें: अगर 20 और 21 अक्टूबर को छुट्टी को लेकर भ्रम है तो स्कूल प्रशासन से पुष्टि कर लें. इससे कोई भी प्लान बनाने में परेशानी नहीं होगी.

क्या 21 अक्टूबर को भी छुट्टी मिल सकती है?

कुछ स्कूलों में लोकल परिस्थितियों, अतिरिक्त अवकाश या एनुअल हॉलिडे कैलेंडर के कारण 21 अक्टूबर को भी छुट्टी हो सकती है. लेकिन इसे पूरे देश के लिए लागू नियम नहीं माना जा सकता. अभिभावकों को स्कूल की तरफ से जारी फाइनल नोटिस का इंतजार करना चाहिए.



Source link