रोहतक  में अवैध पटाखा फैक्ट्रीः बाहर से बंद…अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस ने डाली रेड, 2 करोड़ रुपये के पटाखे जब्त

रोहतक  में अवैध पटाखा फैक्ट्रीः बाहर से बंद…अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस ने डाली रेड, 2 करोड़ रुपये के पटाखे जब्त


Last Updated:

रोहतक के चमारिया रोड पर पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा किया है. छापेमारी में करीब दो करोड़ रुपये के पटाखे और कच्चा माल बरामद हुआ है. मालिक फरार है और मामले की जांच जारी है.

Zoom

रोहतक. हरियाणा के रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. चमारिया रोड पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करोड़ों रुपए के अवैध रूप से पटाखे बरामद किए हैं. इनमें से तैयार पटाखे व कच्चा बरामद किया गया है, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए है. रेड के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री को बाहर से बंद कर अंदर मजदूर काम कर रहे थे. यही नहीं, मजदूरों को लाइसेंस की फैक्ट्री बता फैक्ट्री मालिक काम करवाता था. सभी मजदूर अंदर रहकर ही काम कर रहे थे. पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जब्त किए गए पटाखों को सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि कई साल से फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी.

बरामद माल की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फैक्ट्री में कितने समय से अवैध रूप से पटाखे तैयार किए जा रहे थे और तैयार माल की सप्लाई कहां-कहां की जानी थी.

सीआईटी के जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी. अनार, सुतली बम समेत अन्य तरह के पटाखे बरामद किए हैं. काफी कच्चा माल भी मिला है. यूपी की लेबर यहां लग काम कर रही थी औऱ उन्हें लाइसेंस ना होने की जानकारी नहीं थी.



Source link