मां दुर्गा के मंदिर में शिवपाल यादव ने जेब से निकाली 500 रुपये की गड्डी, लेकिन चढ़ाया ‘इत्तु सा’ तो सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मां दुर्गा के मंदिर में शिवपाल यादव ने जेब से निकाली 500 रुपये की गड्डी, लेकिन चढ़ाया ‘इत्तु सा’ तो सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल


Last Updated:

Shivpal Singh Yadav in Maa Durga Temple: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के मां दुर्गा के मंदिर में जाने का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में शिवपाल यादव अपनी जेब से 500 रुपये की गड्डी निकालते दिख रहे हैं, लेकिन वह मां दुर्गा के चरणों में केवल एक या दो नोट ही दान स्वरूप भेंट करते दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद से इसकी खूब चर्चा हो रही है.

यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. यह वीडियो शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी के दिन का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में शिवपाल सिंह यादव एक मंदिर में मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़ते दिख रहे हैं. वह पूरे आदर सम्मान के साथ मां अंबे की चरणों में सिर झुकाकर प्रणाम करते दिख रहे हैं. शिवपाल यादव गेंदा की फूल से बनी माला भी मां अंबे के चरणों में अर्पित करते दिख रहे हैं.

इसके बाद शिवपाल सिंह यादव अपने कुर्ते की जेब से 500 रुपये के नोटों की गड्डी निकालते हैं. वीडियो के इतने हिस्से को देखकर यही लगा कि वह नोटों की पूरी गड्डी मां के चरणों में अर्पित कर देंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं करते हैं. शिवपाल सिंह यादव गड्डी से एक या दो नोट निकालते हैं और मां के चरणों में दान स्वरूप अर्पित करते हैं. बाकी नोटों की गड्डी में रख लेते हैं. इसके बाद वहां से हाथ जोड़कर बाहर आ जाते हैं. मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति के सामने लगी रेलिंग पर भी शिवपाल यादव झुककर माथा टेकते हैं.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शिवपाल यादव मां बेला माता के मंदिर में पहुंचे थे. उनकी तरफ मां दुर्गा को केवल एक या दो नोट दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं.

एक्स यूजर @Rajababu4you ने लिखा- ‘उनको पता है चंदा चोरी होना है तो ज्यादा क्यों देना.’ एक और यूजर @JuliDev23738994 ने लिखा- ‘नही जानते है वो पैसे लूट लेंगे’

एक्स यूजर @govind_yadav_07 ने नेताओं की मजबूरी बताई है, लिखा है- ‘हर रोज 50 मंदिर जाते हैं नेता लोग, 1100 का दान ठीक है, बीजेपी के लोग तो ये भी नहीं देते हैं, कहते हैं तुम लोगों ने वोट नहीं दिया इसलिए दान नहीं.’

एक और एक्स यूजर @anu2767 ने लिखा- ‘आस्था के नाम पर पैसा मंदिरों में चढ़ाना ही नहीं चाहिए, मेरे मुताबिक. इससे बढ़िया किसी जरूरतमंद को दान कर दो.’



Source link