विजयादशमी पर रावण दहन की राख, अधजली लकड़ी का चमत्कारी उपाय, जानें मुख्य द्वार और तिजोरी में रखने के लाभ

विजयादशमी पर रावण दहन की राख, अधजली लकड़ी का चमत्कारी उपाय, जानें मुख्य द्वार और तिजोरी में रखने के लाभ


Ravana Dahan Ash Remedies: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व देशभर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन शहर से लेकर देहात और गली-मोहल्लों तक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन कर सत्य की असत्य पर जीत का जश्न मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान राम ने रावण का वध किया था. ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में विजयादशमी को स्वयं सिद्ध और चमत्कारी मुहूर्त भी माना गया है. मान्यता है कि रावण दहन के बाद बची ठंडी राख और अधजली लकड़ी को घर लाना शुभ होता है. रावण के पुतले की राख को लाल या काले कपड़े में बांधकर एक विशेष उपाय किया जाता है. मान्यता है कि इससे परिवार को सालभर सुरक्षा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए, जानते हैं रावण की राख से जुड़े इस उपाय के बारे में.

हरिद्वार के पंडित उमाशंकर वशिष्ठ बताते हैं कि रावण दहन सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. शहर से लेकर देहात तक गली-मोहल्लों और नुक्कड़ों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं. इस परंपरा के साथ दहन स्थल से अधजली लकड़ी और राख घर लाने की मान्यता भी जुड़ी हुई है. लोग तंत्र शास्त्र के अनुसार, इस राख का इस्तेमाल घर की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करते हैं.

मुख्य द्वार पर राख रखने की मान्यता

पंडित उमाशंकर वशिष्ठ के अनुसार, रावण की राख को लाल या काले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार की चौखट पर अंदर की ओर टांगने से ऊपरी हवा, नजर दोष और बुरी शक्तियों का असर दूर रहता है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.

धन संबंधी समस्याओं के लिए उपाय

पंडित उमाशंकर वशिष्ठ बताते हैं कि रावण की राख और अधजली लकड़ी का इस्तेमाल धन संबंधी समस्याओं के उपाय के रूप में भी किया जाता है. मान्यता है कि राख को लाल या काले कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रखने से बुरी नजर से बचाव होता है, धन में बरकत बनी रहती है और पैसों का अनावश्यक खर्च रुकता है.

बच्चों के डरावने सपनों से जुड़ी मान्यता

वह आगे बताते हैं कि अगर घर का कोई छोटा बच्चा रात में अचानक डर जाता है या उसे डरावने सपने आते हैं, तो उसके सिरहाने या कमरे में अधजली लकड़ी रखने का उपाय भी किया जाता है. गांवों में आज भी बुजुर्ग और दादी-नानी इस पुरानी परंपरा के बारे में बताते हैं. मान्यता है कि यह उपाय सालभर परिवार के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय धारणाओं पर आधारित है. इन उपायों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है. इन्हें अपनाने से पहले अपनी समझ और विवेक का इस्तेमाल करें.



Source link