रणजी ट्रॉफी में आयुष बडोनी का धमाका, नहीं की प्रियांश आर्य जैसी गलती, ठोका दोहरा शतक

रणजी ट्रॉफी में आयुष बडोनी का धमाका, नहीं की प्रियांश आर्य जैसी गलती, ठोका दोहरा शतक


होमखेलक्रिकेट

रणजी ट्रॉफी में बडोनी का धमाका, नहीं की प्रियांश जैसी गलती, ठोका दोहरा शतक

Last Updated:

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दूसरे दौर के मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने कमाल कर दिया. बडोनी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में 246 गेंद में 217 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में बडोनी ने 22 चौके और 2 छक्के भी लगाए. आयुष बडोनी से पहले दिल्ली के लिए प्रियांश आर्य मैच में सिर्फ 1 रनन से अपना दोहरा शतक चूके थे.

Zoom

आयुष बडोनी ने जड़ा दोहरा शतक

नई दिल्ली: दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष बडोनी ने रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ धूम मचा दी. आयुष ने अपनी टीम के लिए दमदार दोहरा शतक लगाया. आयुष ने अपनी इस पारी में 246 गेंद का सामना करते हुए 217 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान आयुष ने 22 चौके और 2 छक्के भी लगाए. आयुष की इस दमदार पारी के बदौलत ही दिल्ली ने गुजरात के सामने 600 रन से ज्यादा का स्कोर खड़ा दिया.

दिल्ली के पालम में खेले जा रहे इस मैच में कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. गुजरात के सामने टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टॉप ऑर्डर में सनत सांगवान 8 रन, यश ढुल 10 रन और आयुष डोसेजा 29 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. हालांकि, अच्छी बात ये रही कि इन तीनों विकेट के बावजूद ओपनर बल्लेबाज प्रियांश एक छोर पर डटे रहे.

बडोनी ने प्रियांश के संग मिलकर जमाई पारी

टॉप ऑर्डर में तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद आयुष ने प्रियांश आर्य के साथ मोर्चा संभाल लिया. दोनों मिलकर दिल्ली की पारी को जमाया और स्कोर 400 रन के रन के करीब पहुंचा दिया. इस दौरान खेल के पहले दिन प्रियांश आर्य ने अपना शतक पूरा किया. शतक के बावजूद प्रियांश ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी रखी, लेकिन हड़बड़ाहट में वह सिर्फ 1 रन से अपना शतक चूक गए. हालांकि, आयुष बडोनी ने प्रियांश आर्य जैसी गलती नहीं की. उन्होंने दोहरा शतक के करीब पहुंच कर अपना धैर्य नहीं खोया.

बंगाल के खिलाफ मैच हार गई थी दिल्ली

रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में दिल्ली का पहला मैच बंगाल के साथ. बंगाल के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही थी, जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच में दिल्ली ने दमदार वापसी की. इसके साथ ही गुजरात के लिए दिल्ली का सामना करना मुश्किल हो गया है.



Source link