खेती से सालाना ₹4 लाख कमाई, जहानाबाद के ग्रैजुएट किसान का आइडिया आएगा आपके भी काम

खेती से सालाना ₹4 लाख कमाई, जहानाबाद के ग्रैजुएट किसान का आइडिया आएगा आपके भी काम


होमताजा खबरकृषि

खेती से सालाना ₹4 लाख कमाई, ग्रैजुएट किसान का आइडिया आएगा आपके भी काम

Last Updated:

जहानाबाद के पोस्ट ग्रेजुएट किसान सौरव कुमार आधुनिक तरीके से खेती कर सालाना 4 लाख रुपये तक कमा रहे हैं. वे सीजन के अनुसार धान, गेहूं, सरसों और मशरूम की खेती करते हैं. सही प्लानिंग और उन्नत तकनीक अपनाने से उन्हें राज्य से बाहर नौकरी करने की जरूरत नहीं पड़ रही है.

ख़बरें फटाफट

जहानाबादः आधुनिक दौर की खेती बाड़ी में बड़ा बदलाव आया है. मशीनों के सहारे खेती होने के बाद और तकनीक से जुड़े कार्य शुरू होने के चलते खेतों में अब पढ़े लिखे युवाओं के कदम भी पड़ने लगे हैं. बिहार के भी ऐसे कई युवा किसान हैं, जो खेती की दुनिया में कदम रखकर बेहतर कमाई कर रहे हैं. इन्हीं युवाओं में जहानाबाद जिला स्थित हुलासगंज के रहने वाले किसान सौरव कुमार भी हैं. यह एक ऐसे किसान हैं, जो स्नातकोत्तर कर रखे हैं. वो पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई भी कर रखी है. नौकरी की भी तैयारी करते हैं. साथ ही खेती से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

सौरव कुमार हुलासगंज के बैगनी गांव के रहने वाले हैं. करीब दो बीघा में खेती करते हैं. वो सीजन के हिसाब से फसल लगाते हैं. हालांकि, जो भी फसल की बुआई और रोपाई करते हैं वो बहुत ही उन्नत तकनीक अपनाकर लगाते हैं. उनका मानना है कि तकनीक और मशीन के बलबूते बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. साथ ही बाज़ार में भी उस फसल का महत्व होता है. ऐसे में हम जब बाजार तक अपनी फसल को पहुंचाते हैं तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

पोस्ट ग्रैजुएट किसान ने बदली खेती से तकदीर
सौरव कहते हैं कि खरीफ सीजन है. ऐसे में धान की फसल लगा रखे हैं. खेतों में धान की उन्नत वैरायटी लगाई है, जो दूसरे किसानों की वैरायटी से अलग है. इसकी उत्पादन क्षमता अच्छा है और बाज़ार में कीमत भी बेहतर मिलती है. हमारा मानना है कि जिस तरह हम अन्य किसानों को परम्परागत तौर तरीकों से फसल की रोपाई करते देखते हैं तो उनकी फसल में बहुत अंतर रह जाता है. ऐसे में फसल लगाने में भी खर्च ज्यादा और उत्पादन के बाद बाज़ार में कीमत भी नहीं. इन्हीं कारणों से अगर हम बेहतर तौर तरीकों से खेती करें तो हमारी फसल की बहुत अच्छी कीमत देकर जायेंगे. यही सोच लेकर हम खेतों में उन्नत तरीकों से खेती को आगे बढ़ा रहे हैं.

प्लानिंग से करें खेती तो सालाना ₹4 लाख की कमाई
वो बताते हैं कि खेती में अगर बेहतर कमाई करनी है तो उन्नत तौर तरीका अपनाना होगा. आपके पास कम जमीन है तो उसमें योजनाबद्ध तरीकों से कार्य करना होगा. सीजन के हिसाब से खेती करें. हम बहुत प्लानिंग के साथ कार्य करते हैं. खरीफ सीजन में धान, रबी सरसों, गेहूं की रोपाई और उसके बाद ठंड में मशरूम उगाने का काम करते हैं. हमें 3 महीने में मशरूम से एक लाख रुपए तक की कमाई हो जाती है. वहीं, फसल उत्पादन से भी 2 से 3 लाख रुपए सालाना हो जाता है. इस प्रकार से हम सालभर में 3 से 4 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं. ऐसे में हमें अपने राज्य से बाहर नौकरी करने जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है.



Source link