Last Updated:
हरियाणा के सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी ने वैष्णो देवी से लौटते समय बदमाशों द्वारा हथियार दिखाकर गाड़ी रुकवाने और पीछा करने का आरोप लगाया है. वाई श्रेणी सुरक्षा प्राप्त अमित जानी ने थाने में शि
हरियाणा के सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है.
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है. अमित जानी का आरोप है कि वैष्णो देवी से दर्शन कर लौटते समय नेशनल हाईवे 352-ए पर देवडू गांव के सामने सफेद कार सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और हथियार दिखाकर गाड़ी रुकवाने की कोशिश की.
18 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे हुई इस घटना के बाद अमित जानी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और जान बचाने के लिए कुंडली थाने पहुंचे. अमित जानी को पहले से ही भारत सरकार की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. उन्होंने कुंडली और मुरथल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है. फिलहाल मुरथल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बीच अब सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी ने हमले की आशंका जताई है.
अमित जानी के मुताबिक, वह वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे 352 ए पर गांव देवडू के सामने एक सफेद कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और हथियार दिखाकर गाड़ी रुकवाने की कोशिश की. इसके बाद अमित जानी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और जान बचाने के लिए कुंडली थाने पहुंचे.
फिल्म निर्माता अमित जानी की सुरक्षा को लेकर यह मामला इसलिए भी अहम है, क्योंकि उन्हें पहले भी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ से जुड़े गिरोहों की ओर से धमकियां मिलने की बात सामने आई है. भारत सरकार की ओर से अमित जानी को पहले से ही वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है.इसके बावजूद अब उन्होंने सोनीपत में पीछा किए जाने और हथियार दिखाकर गाड़ी रुकवाने की कोशिश का आरोप लगाया है.
घटना के समय फिल्म निर्देशक भारत सिंह श्रीनेत समेत कई लोग गाड़ी में मौजूद थे. अमित जानी फिल्म उदयपुर फाइल्स बना चुके हैं, जबकि काला हिरण और कल्कि संभल उनकी आगामी फिल्में है. निर्माता अमित जानी ने पहले कुंडली और फिर मुरथल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है. फिलहाल मुरथल थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.