Israel Plane Bomb Threat: Israel Plane News| इजरायल से उड़ा प्लेन हवा में हुआ ऐसा अनाउंसमेंट गरजने लगे MiG-29 हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Israel Plane Bomb Threat: Israel Plane News| इजरायल से उड़ा प्लेन हवा में हुआ ऐसा अनाउंसमेंट गरजने लगे MiG-29 हुई इमरजेंसी लैंडिंग


Last Updated:

Fighter Jet Escort Flight after Bomb Threat: एक बार फिर से इजरायल से उड़ने वाली फ्लाइट में तब हंगामा मच गया, जब बम होने की अफवाहें आईं. कंट्रोल रूम को जानकारी मिलते ही लड़ाकू विमानों ने प्लेन को एस्कॉर्ट करना शुरू कर दिया और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Zoom

इजरायल से उड़े विमान में बम की धमकी, फटाफट दौड़ाए गए फाइटर जेट. (सांकेतिक तस्वीर)

Fighter Jet Escort Flight after Bomb Threat: पिछले कुछ समय से इजरायल आने और जाने वाली उड़ानों में बमों का आदेशइजरायल की उड़ानों को लेकर से ऑस्ट्रिया जा रही एक यात्री उड़ान में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. हालात ऐसे बने कि विमान को अपना रास्ता बदलना पड़ा और बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. सुरक्षा के मद्देनजर नाटो को जानकारी दी गई और लड़ाकू विमानों ने भी विमान को एस्कॉर्ट किया.

यह घटना 18 अक्टूबर देर रात की बताई जा रही है. ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट OS82 ने इजरायल के तेल अवीव से उड़ान भरी थी. विमान में 51 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे. राहत की बात यह रही कि विमान सुरक्षित सोफिया एयरपोर्ट पर उतर गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

उड़ान के बीच मिली बम की धमकी

इजरायली मीडिया वेबसाइट ‘यनेट’ के मुताबिक विमान के उड़ान भरने के बाद ऑस्ट्रियन एयरलाइंस को बम की धमकी से जुड़ी सूचना मिली. बताया गया कि एक ऑस्ट्रियाई नागरिक ने दावा किया था कि विमान में बम रखा हुआ है. धमकी देने वाला व्यक्ति विमान में सवार नहीं था. बुल्गारिया के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक रोमानिया की सीमा के पास उड़ान के दौरान चालक दल को बम की चेतावनी मिली. इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान का मार्ग बदलने और उसे सोफिया में उतारने का फैसला किया गया.

गरजने लगे लड़ाकू विमान 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बुल्गारिया की वायुसेना के MiG-29 लड़ाकू विमान रवाना किए गए. इन विमानों ने यात्री विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट तक पहुंचाने में मदद की. यह अभियान स्पेन में मौजूद नाटो के ज्वाइंट कंट्रोल रूम के जरिये चलाया गया. विमान के उतरते ही यात्रियों को बाहर निकाला गया. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी और अन्य जरूरी जांच शुरू कर दी. ऑस्ट्रियन एयरलाइंस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को दूसरी उड़ानों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.

पहले भी मिली थी धमकी 

शुरुआती संकेतों के आधार पर धमकी के फर्जी होने की आशंका जताई गई, लेकिन जांच के अंतिम नतीजे सामने आने तक इसकी पुष्टि नहीं की गई थी. इससे पहले मंगलवार को न्यूयॉर्क से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान को भी इसी तरह की धमकी मिली थी. यात्रियों को विमान से उतारकर उसकी जांच की गई थी. बाद में वह चेतावनी झूठी निकली.



Source link