Last Updated:
Lucknow News: लखनऊ में चल रहे पोस्टर विवाद को लेकर सपा नेता अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा. उन्होंने लिखा, ‘भाजपाइयों का लक्ष्य ऊपरवाला झूठा पोस्टर लगाना नहीं था, बल्कि नीचे वाले प्रभु राम के पोस्टर को छिपाना था.’
अखिलेश यादव का BJP पर हमला
लखनऊ: दशहरे से पहले प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वार छिड़ गया है. लखनऊ में माफिया अतीक अहमद को रावण के रूप में और विपक्षी नेताओं अखिलेश यादव और राहुल गांधी को उसके 10 सिर के रूप में दिखाया गया है, जिसको लेकर अब अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और भाजपा पर हमला बोला है.
सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा. उन्होंने लिखा, ‘भाजपाइयों का लक्ष्य ऊपरवाला झूठा पोस्टर लगाना नहीं था, बल्कि नीचे वाले प्रभु राम के पोस्टर को छिपाना था, क्योंकि अब जब भी कोई भगवान राम का चित्र देखता है, तो उसे भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों द्वारा अयोध्या के रामलला के मंदिर में की गई चोरी की याद आती है. इससे भाजपाई गिरोह के खिलाफ जनाक्रोश और भी अधिक बढ़ जाता है.’
भाजपाइयों का लक्ष्य ऊपरवाला झूठा पोस्टर लगाना नहीं था बल्कि नीचे वाले प्रभु राम के पोस्टर को छिपाना था क्योंकि अब जब भी कोई भगवान राम का चित्र देखता है तो उसे भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों द्वारा अयोध्या के रामलला के मंदिर में की गई चोरी की याद आती है, जिससे भाजपाई गिरोह के ख़िलाफ़ जनाक्रोश और भी अधिक बढ़ जाता है।
याद रहे इसी ‘भाजपाई गिरोह’ ने लखनऊ में रामचरितमानस पर भी लाठी चलवाई थी।
भाजपा को डर है कि कहीं इस बार रावण के साथ-साथ, ‘राम मंदिर चोरी’ से आहत कहीं कोई आस्थावान श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का पुतला न फूंक दे।