‘मुझे घी तो मिला नहीं अभी तक’, KBC के ईनाम का इंतजार कर रहे सैफ अली खान, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने खुलासा किया है कि उन्हें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीता हुआ ईनाम और दो साल तक मिलने वाला मुफ्त घी अब तक नहीं मिला है. हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दौरान सैफ ने मजेदार अंदाज बताया कि अमिताभ बच्चन के शो में जीतने के बावजूद न तो उन्हें घी की सप्लाई मिली है और न ही उनका चेक आया है. उनकी इस बात पर सेट पर मौजूद करीना कपूर और दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

KBC के ईनाम का इंतजार कर रहे सैफ अली खान, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासाZoom

‘केबीसी 18’ में अमिताभ बच्चन ने दिया था दो साल मुफ्त घी का ऑफर. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हाल ही में कपिल शर्मा के फेमस ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे. उनके साथ पत्नी करीना कपूर भी मौजूद रहीं. इस शो में सैफ ने खुलासा किया कि उन्हें अब तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से देसी घी नहीं मिला है और ईनाम के चेक का भी बेसब्री से इंतजार है. सैफ अली खान के खुलासे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं.

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर होस्ट कपिल शर्मा के साथ बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने इस पूरे मामले पर मजेदार चुटकी ली. जब कपिल ने एक फैन का कमेंट पढ़कर सुनाया कि सैफ दो साल का फ्री घी जीतने की खुशी में ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है, तो एक्टर ने तुरंत सफाई देते हुए सच बयां किया.

सैफ अली खान को ‘केबीसी’ से नहीं मिला घी

सैफ ने हंसते हुए कहा, ‘मैं एक बात क्लियर करना चाहूंगा कि मुझे घी तो मिला नहीं अभी तक.’ उनकी इस बात पर कपिल और वहां मौजूद दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इसके बाद उन्होंने आगे कहा, ‘यहां तक कि मेरा चेक भी नहीं आया है’. जिसे सुनकर शो में बैठीं उनकी पत्नी करीना कपूर और अर्चना पूरन सिंह भी जोर से हंस पड़े. यहां पर देखिए सैफ अली खान का वायरल वीडियो.

अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान को घी देने का किया था ऐलान

सैफ अली खान पिछले साल सितंबर में अक्षय कुमार के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर पहुंचे थे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ के प्रमोशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने घोषणा की थी कि 10वें सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें दो साल तक मुफ्त घी मिलेगा. उस दौरान सैफ का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. महानायक की यह घोषणा सुनते ही सैफ चौंक गए थे और कहा था, ‘वाओ, क्या?’ उनके बगल में बैठे अक्षय कुमार भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे. जब अमिताभ बच्चन ने ऑफर को दोहराया, तो सैफ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने तपाक से कहा कि ‘बस! यही वो वजह है जिसके लिए मैं यहां आया हूं.’





Source link