Stock Market Holiday : 19 या 20 किस तारीख को बंद रहेंगे शेयर बाजार, अक्टूबर में कितनी छुट्टी

Stock Market Holiday : 19 या 20 किस तारीख को बंद रहेंगे शेयर बाजार, अक्टूबर में कितनी छुट्टी


Last Updated:

Stock Market Holiday : अगले सप्ताह दशहरे की छुट्टियों के मद्देनजर शेयर बाजार में भी अवकाश रहेगा. बीएसई और एनएसई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. इस दौरान, इक्विटी, कमोडिटी और फॉरेक्स सभी बाजार में अवकाश रहेगा. हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम की पाली में ट्रेडिंग जारी रहेगी जबकि सुबह के सत्र में बंद रहेगा.

Zoom

दशहरे के मौके पर 20 अकटूबर को बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी.

नई दिल्ली. कल सोमवार यानी 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इसी सप्ताह जियो प्लेटफॉर्म का एतिहासिक आईपीओ आएगा तो यह सप्ताह अवकाश के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है. शेयर बाजार में इस सप्ताह दशहरे की छुट्टियां आने वाली हैं. इसे लेकर निवेशकों में कंफ्यूजन है कि शेयर बाजार में किस दिन अवकाश रहेगा, 19 या 20 अक्टूबर को.

बीएसई और एनएसई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 19 से 25 अक्टूबर को शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिन ही ट्रेडिंग की जाएगी और बाकी दिन अवकाश रहेगा. अवकाश होने से शेयर बाजार में ट्रेडिंग तो प्रभावित होती ही है, इक्विटी, डेट और कमोडिटी में निकासी पर भी असर पड़ता है, क्योंकि अवकाश होने की वजह से सेटलमेंट में देरी होती है. लिहाजा अगले सप्ताह ट्रेडिंग करना चाहते हैं तो आपको अवकाश के हिसाब से प्लान बनाना चाहिए. अवकाश के दिन बीएसई और एनएसई दोनों ही एक्सचेंज पर ट्रेडिंग नहीं होगी.

19 या 20 किस दिन रहेगा अवकाश
बीएसई और एनएसई ने बताया है कि शेयर बाजार में दशहरे के उपलक्ष्य में 20 अक्टूबर को अवकाश रहेगा. इसका मतलब है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में ही दोनों एक्सचेंज पर ट्रेडिंग बंद रहेगी. सोमवार को तो ट्रेडिंग होगी, लेकिन 20 अक्टूबर मंगलवार को बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज पर ट्रेडिंग नहीं होगी. एक्सचेंज के अनुसार, 20 अक्टूबर को इक्विटीज, एसएलबी सेग्मेंट, डेरिवेटिव, कमोडिटी, बॉन्ड और फॉरेक्स सभी तरह की ट्रेडिंग को बंद रखा जाएगा.

क्या एमसीएक्स भी बंद रहेगा
दशहरे के मौके पर 20 अक्टूबर को एमसीएक्स पर कामकाज बंद नहीं रहेगा. एक्सचेंज से ओर से दी गई सूचना के अनुसार, 20 अक्टूबर को एमसीएक्स पूरे दिन बंद नहीं रहेगा. दरअसल, हर कार्यदिवस पर एमसीएक्स पर दो सत्रों में ट्रेडिंग होती है. सोने, चांदी, क्रूड, कॉपर, जिंक और लेड में ट्रेडिंग का पहला सेशन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का रहता है और दूसरा सेशन शाम 5 बजे से लेकर रात 11.30 तक रहता है. दशहरा के अवसर पर एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग नहीं होगी लेकिन शाम को 5 बजे से 11.30 तक दूसरे सत्र की ट्रेडिंग जारी रहेगी.

बैंकों में भी रहेगा अवकाश
दशहरे के मौके पर 20 अकटूबर को सिर्फ शेयर बाजार में ही नहीं, बैंकों में भी अवकाश रहेगा. लिहाजा बैंकों का कामकाज एक दिन पहले 19 अक्टूबर को ही पूरा कर लेना बेहतर होगा. आरबीआई ने अक्टूबर के अवकाश की लिस्ट जारी की है, जिसमें 20 अक्टूबर को देश के ज्यादातर राज्यों में दशहरे के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया है.



Source link