दिल्ली में कहां देखें 221 फीट ऊंचा रावण दहन, ये हैं 5 बेस्ट जगह
Last Updated:
Delhi 5 best spots from Ravana Dahan: अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ रावण दहन देखने और दशहरे के मेले का आनंद लेना चाहते है तो दिल्ली में आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद है. कहीं आपको 221 फीट ऊंचा रावण देखने को मिलेगा तो कहीं रामलीला के भव्य मंच और खास आयोजन आपका ध्यान खींचेंगे. आइए जानते हैं दिल्ली की उन 5 खास जगहों के बारे में… जहां आप शानदार तरीके से दशहरा मना सकते है.
अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ रावण दहन देखने और दशहरे के मेले का आनंद लेना चाहते है तो दिल्ली में आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद है. कहीं आपको 221 फीट ऊंचा रावण देखने को मिलेगा तो कहीं रामलीला के भव्य मंच और खास आयोजन आपका ध्यान खींचेंगे. आइए जानते हैं दिल्ली की उन 5 खास जगहों के बारे में… जहां आप शानदार तरीके से दशहरा मना सकते है.
द्वारका सेक्टर-10
द्वारका सेक्टर-10 में इस बार 221 फीट ऊंचा रावण मुख्य आकर्षण का केंद्र है. इसके साथ ही 90-90 फीट के मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी तैयार किए गए है. जहां आप इन तीनों पुतलों का दहन देख सकते है. इस बार रावण को रिमोट से जलाने की तैयारी भी की गई है. यहां रामलीला का आयोजन 20 अक्टूबर तक चलेगा और एंट्री पूरी तरह फ्री है.
2. लाल किला मैदान
लाल किला मैदान में आप मशहूर लव कुश रामलीला देखने के साथ-साथ दशहरे पर रावण दहन का आनंद ले सकते है. इस बार यहां के मंच को प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर जैसा रूप दिया गया है. रामायण के अलग-अलग प्रसंग, कलाकारों की शानदार प्रस्तुति और विशाल मंच का नजारा इस आयोजन को बेहद खास बनाता है.
3. सुभाष मैदान
पुरानी दिल्ली के सुभाष मैदान में आप श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला देखने जा सकते है. यहां कलाकार मंच पर बहुत ही खूबसूरती से रामायण के प्रसंग पेश करते है. दशहरे के दिन रावण दहन देखने के लिए भी यह एक बेहतरीन जगह है. अगर आप लाल किला और पुरानी दिल्ली के आसपास घूमने का प्लान बना रहे है तो इस आयोजन को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.
4. रामलीला मैदान
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भी आप दशहरे के दिन रावण दहन देखने का प्लान बना सकते है. यहां आपको एक पारंपरिक रामलीला और त्योहार का असली माहौल देखने को मिलेगा. अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ यहां जाना चाहते है तो थोड़ा पहले पहुंचने की योजना बनाएं, क्योंकि ऐसे बड़े आयोजनों में शाम के समय काफी भीड़ हो जाती है.
5. पीतमपुरा
पीतमपुरा की श्री केशव रामलीला इस बार एक अलग ही वजह से चर्चा में है. यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ-साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाने की योजना है. आयोजकों के मुताबिक, इसके जरिए समाज में गंदगी के खिलाफ एक संदेश दिया जाएगा. अगर आप दशहरे पर कुछ हटकर देखना चाहते है तो यह आयोजन आपके लिए काफी दिलचस्प रहेगा.