Last Updated:
Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा परिवार के 5 लोगों की मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट ने इस केस की जांच को हत्या की ओर मोड़ दिया. अब तक पुलिस की जांच में फूड पॉइजनिंग और फिर आत्महत्या की बात सामने आई थी.
मृतकों की तस्वीर.
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामला में बड़ा अपडेट सामने आया है. पांचों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात शव घर पहुंचा. पोस्टमार्टम के बाद बिसरा प्रिजर्व किया गया है. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में पांचों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. मृतक महेश की दोनों बहनों और एक बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रबूपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला है.
5 लोगो की संदिग्ध मौत मामले में बीते दिन 17 अक्टूबर की रात को नोएडा पुलिस की जांच में आत्महत्या की बात कही गई थी. पुलिस के मुताबिक, इस परिवार के सभी सदस्यों को जहर देकर खुद मुखिया ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. परिवार के मुखिया का अपनी मां से ही गृह क्लेश था. क्योंकि उसकी मां ने अपनी प्रॉपर्टी बेटे को न देकर बेटियों में बांट दी थी.
पोस्टमार्टम में नहीं हुई मौत की पुष्टि
मगर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के पीछे की पुष्टि न हो पाने ने केस को उलझा दिया है. अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है, तो फिर इस मतलब परिवार के मुखिया महेश ने क्या खाने में जहर नहीं मिलाया था? वहीं पुलिस जांच में सामने आया था कि घर के मुखिया ने ही जहर मिलाया था. अब यह पूरा केस हत्या की ओर भी इशारा कर रहा है. साथ ही पुलिस ने मृतक महेश की 2 बहनें और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है.
फूड पॉइजनिंग, आत्महत्या और अब हत्या
गौरतलब होगा कि 17 अक्टूबर की सुबह खबर आई थी कि 5 लोगों ने रात को मैगी खाई और उनकी सुबह मौत हो गई. मृतको में पति-पत्नी और 3 बच्चे थे. लोगों के मुताबिक यह सभी लोग पहले मेला घूमकर आए थे और घर आकर चाय के साथ मैगी खाई थी. इसलिए सबसे पहले केस में फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई थी. उसके बाद आत्महत्या और अब यह केस हत्या की ओर मुड़ गया है.