Last Updated:
Kolkata Durga Puja Accident Father Son Death: कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में हादसे के दौरान मुजफ्फरपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनके छोटे बेटे अयांश श्रीवास्तव की मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया है. बता दें कि पिता-पुत्र दोनों अपने एक रिश्तेदार के यहां रुके हुए थे.
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई
मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. जहां कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में घूमने पहुंचे बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनके छोटे बेटे अयांश श्रीवास्तव की भी हादसे में मौत हो गई. इस घटना ने परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया है. त्योहार के बीच हुई इस हादसे से उनके रिश्तेदारों और परिचितों में गम का माहौल बना हुआ है.
रिश्तेदारों के यहां ठहरे थे पिता-पुत्र
जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे. वह अपने छोटे बेटे अयांश के साथ पश्चिम बंगाल आए हुए थे. पिता-पुत्र दोनों कोलकाता के पास अगरपाड़ा के अलपेंडरी इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां ठहरे हुए थे. जहां दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर के विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही थी. इसी दौरान अभिषेक अपने बेटे के साथ चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल घूमने पहुंचे थे.
हादसे में चली गई दोनों की जान
वहीं, पंडाल में घूमने के दौरान अचानक हुए हादसे ने पिता-पुत्र की भी जान चली गई. दोनों के मौत की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों पर शोक की लहर दौड़ गई, जिस घर में त्योहार की खुशियां और रौनक होनी चाहिए थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
त्योहार की खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा
बता दें कि दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान पंडालों में दर्शन करने और घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे खुशनुमा माहौल के बीच पिता-पुत्र की मौत की खबर ने पूरे परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है. जहां अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनके बेटे अयांश की असमय मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है. वहीं, रिश्तेदारों के यहां आए पिता-पुत्र के साथ हुई इस दुखद घटना ने पूरे इलाके के लोग दुखी हैं. फिलहाल, हादसे की जांच की जा रही है.