Telangana Dandiya Student Death: डांडिया की धुन के बीच पसरा मातम: इंजीनियरिंग कॉलेज के नाइट फेस्ट में गिरा लाइटिंग ट्रस, छात्रा की मौत

Telangana Dandiya Student Death: डांडिया की धुन के बीच पसरा मातम: इंजीनियरिंग कॉलेज के नाइट फेस्ट में गिरा लाइटिंग ट्रस, छात्रा की मौत


होमताजा खबरदेश

डांडिया की धुन में पसरा मातम: नाइट फेस्ट में गिरा लाइटिंग ट्रस, छात्रा की मौत

Last Updated:

Telangana Dandiya Accident: तेलंगाना के नादेरगुल स्थित एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहा दो दिवसीय सालाना फेस्ट ‘संगमम’ उस वक्त चीख-पुकार और मातम में बदल गया, जब शनिवार शाम डांडिया की धुन पर थिरक रहे सैकड़ों छात्रों पर अचानक मौत बनकर लोहे का भारी ट्रस गिर पड़ा. तेज हवा के झोंके से सजावटी लाइटों का ढांचा भरभरा कर सीधे छात्राओं के एक समूह पर आ गिरा, जिसमें इंजीनियरिंग की एक छात्रा की जान चली गई.

Zoom

डांडिया हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए.

Telangana Dandiya Accident: नादेरगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे तेलंगाना को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना में एक छात्र की जान जाने पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल छात्रों को हर मुमकिन बेहतर इलाज मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के मुताबिक, सीएम ने अधिकारियों को साफ आदेश दिया है कि इस हादसे के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनकी तुरंत पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

यह घटना शनिवार को एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हुई. बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण लाइटिंग का एक बड़ा ढांचा (ट्रस) गिर गया, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य लोग घायल हो गए. मृत छात्रा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) ब्रांच की थी. यह घटना रंगा रेड्डी जिले के आदिबाटला पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. हादसे के बाद, स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, क्योंकि वहां मौजूद छात्रों और अभिभावकों में काफी तनाव और दुख का माहौल था.

घटना की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “नादरगुल स्थित MVSR कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग का एक ढांचा गिर गया, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.” प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक उत्सव ‘संगमम’ के समापन के समय हुआ. मैदान में सैकड़ों छात्र नाच रहे थे, तभी स्टेज की सजावटी लाइटों को सहारा देने वाला धातु का एक बड़ा ढांचा टूटकर छात्राओं के एक समूह पर आ गिरा.

मृतक के चाचा सुरेश ने उन पलों को याद करते हुए आरोप लगाया कि सुरक्षा में चूक के कारण यह जानलेवा हादसा हुआ. सुरेश ने पत्रकारों को बताया, “मुझे शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच एक कॉल आया. MVSR कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम चल रहा था. उस समय तेज हवाएं चल रही थीं, और अचानक लाइटिंग और सजावट का एक खंभा गिर गया. मेरे दोस्त अशोक ने मुझे फोन करके बताया कि खंभा सीधे उनकी बेटी के सिर पर गिरा है. उन्हें पहले लगा कि चोट मामूली है, इसलिए उन्होंने मुझसे जाकर उसे देखने के लिए कहा.”



Source link