Last Updated:
पहले अंजलि अरोड़ा और फिर साई पल्लवी माता सीता बनीं. इन सबके बाद भाभीजी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे को भी मां सीता का रोल अदा करने का मौका मिला. शिल्पा शिंदे ने दिल्ली के शालीमार बाग में आयोजित होने वाली रामलीला में माता सीता का रोल अदा किया. रामलीला से सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में शिल्पा शिंदे के अभिनय को सराहा जा रहा है.
शिल्पा शिंदे ने मां सीता का रोल अदा किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम classymissysassy)
नई दिल्ली. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा हाल ही में माता सीता बनी थीं. उनकी फिल्म भले ही सिनेमाघरों में सुर्खियां नहीं बटोर पाई, लेकिन माता सीता बन अंजलि अरोड़ा एक बार फिर चर्चाओं में आ गईं. वहीं दूसरी तरफ साई पल्लवी भी पर्दे पर मां सीता का रोल अदा करने जा रही हैं. वो नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायाण में माता सीता का रोल अदा करेंगी. साई पल्लवी के इस रोल की हर तरफ चर्चा हो रही है, लेकिन इससे पहले शिल्पा शिंदे ने माता सीता का रोल निभा खूब सुर्खियां बटोरीं.
‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार अदा कर शिल्पा शिंदे ने घर-घर में लोकप्रियता हासिल की. वो सालों तक इस किरदार में नजर आईं और उनके रोल को काफी पसंद भी किया गया. शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस में हिस्सा लिया और वो इस पॉपुलर रियलिटी शो की विनर भी रहीं. एक्ट्रेस हाल ही में रामलीला में माता सीता के रोल में दिखीं. उन्होंने स्टेज पर माता सीता का रोल अदा किया.
माता सीता बनीं शिल्पा शिंदे
विवादों में घिरी थीं शिल्पा शिंदे
वो तीसरी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इस साल मां सीता का रोल अदा कर खूब सुर्खियां बटोरीं. इस साल शिल्पा शिंदे अपने इंटरव्यू को लेकर भी विवादों में घिरी हुई थीं. शिल्पा शिंदे ने भारती और हर्ष के शो पर खुलासा किया था कि उन्होंने अपने शो भाभी जी घर पर हैं के मेकर्स के ऊपर सेक्शुअल हैरसमेंट का गलत आरोप लगाया था. उनके इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था और शिल्पा शिंदे को काफी ट्रोल भी किया गया था.
अब अगर साई पल्लवी की फिल्म रामायण की बात करें तो इसमें साई पल्लवी माता सीता का रोल अदा करेंगी. रणबीर कपूर भगवान राम, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे. सनी देओल, लारा दत्ता, अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा होंगे. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामाय़ण एक मेगा बजट फिल्म है.