Last Updated:
Anupama Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. जहां एक तरफ अनुपमा बिल्डर के खिलाफ अपनी जंग में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ मोहनलाल ने शाह परिवार के घर और कैफे की बिजली-पानी का कनेक्शन काटकर नया संकट खड़ा कर दिया है.
अनुपमा ट्विस्ट (फोटो साभार-youtube grabe)
नई दिल्ली: टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहानी में एक तरफ जहां अनुपमा बिल्डर के खिलाफ अपनी जंग लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ परिवार में नई मुश्किलें खड़ी हो रही हैं. अनुपमा की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं.
अब नए दुश्मनों की एंट्री से शो का रोमांच और बढ़ गया है. आइए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या कुछ खास होने वाला है. ख़बरें फटाफट
अनुपमा की बिल्डर के खिलाफ नई योजना
अनुपमा का साथ देने के लिए किंजल, इशानी और दिग्विजय आगे आ चुके हैं. अनुपमा सबसे पहले उस बिल्डर का पता लगाना चाहती है, जिसने फ्रॉड किया है. वह जानती है कि गौतम उस बिल्डर के बारे में सब कुछ जानता है. लेकिन अनुपमा सीधे गौतम से आमना-सामना करने के बजाय एक चाल चलती है. वह ऐसा करना चाहती है जिससे गौतम खुद उस बिल्डर का नाम सबके सामने बता दे.दूसरी तरफ आरवी अपनी मां की सेहत को लेकर काफी परेशान है. वह अपनी मां से छिपकर दिग्विजय से मिलता है. आरवी को इस बात पर बहुत गुस्सा है कि दिग्विजय ने सावी का कैफे अनुपमा को दे दिया है. आरवी दिग्विजय से बदला लेने की ठान लेता है और अनुपमा के खिलाफ हो जाता है. शो में आरवी का यह गुस्सा आने वाले दिनों में और बड़ा बवंडर ला सकता है.
प्रेरणा और परिवार का हाईवोल्टेज ड्रामा
घर के अंदर प्रेरणा को लेकर काफी हंगामा चल रहा है. प्रेरणा पूरी रात सो नहीं पाई है क्योंकि प्रांशी रो रही थी. पारितोष और पाखी प्रेरणा को भड़काने की कोशिश करते हैं. अनुपमा बीच में आकर पारितोष और पाखी को डांटती है और प्रेरणा का साथ देती है. अनुपमा गूगल से यह भी पूछती है कि प्रेरणा की पहली नवरात्रि को कैसे खास बनाया जाए, जिससे उसे एक शानदार आइडिया मिल जाता है.एपिसोड के आखिर में एक बड़ा ट्विस्ट आता है. मोहनलाल अचानक अनुपमा के कैफे में पहुंच जाता है, जिससे इशानी असहज हो जाती है और अनुपमा भी हैरान रह जाती है. प्रीकैप में यह दिखाया गया है कि मोहनलाल शाह परिवार के घर और अनुपमा के कैफे की बिजली और पानी का कनेक्शन काट देता है. अब देखना यह होगा कि अनुपमा इन नई मुसीबतों का सामना कैसे करती है.