Kota News: कोटा में हिस्ट्रीशीटर का हथियारबंद गैंग पकड़ाया, 5 पिस्टल बरामद, दर्ज हैं 37 मुकदमे


Last Updated:

Kota Illegal Weapons Seized: कोटा में अवैध हथियारों के खिलाफ ऑपरेशन हॉक के तहत जवाहर नगर थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घोड़ा बस्ती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में जवाहर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर कमल उर्फ चौका भी शामिल है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कमल अपने दो साथियों के साथ अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की वारदातों, आपसी रंजिश और इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए हथियार खरीदकर लाए थे. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कमल पर 16, समीर अंसारी उर्फ गन्ज्या पर 15 और कोहिनूर पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

Top Deals Inside

कोटा में हिस्ट्रीशीटर का हथियारबंद गैंग पकड़ाया, दर्ज हैं 37 मुकदमेZoom

कोटा पुलिस ने घोड़ा बस्ती क्षेत्र में दबिश देकर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर 5 अवैध पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए

कोटा. राजस्थान के कोटा में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन H.A.W.K के तहत जवाहर नगर थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घोड़ा बस्ती और दुर्गा बस्ती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में जवाहर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर कमल उर्फ चौका भी शामिल है. पुलिस को डीएसटी से सूचना मिली थी कि कमल अपने दो साथियों के साथ घोड़ा बस्ती इलाके में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए. पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की वारदातों, आपसी रंजिश और क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से अवैध हथियार खरीदकर लाए थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने ये हथियार कहां से खरीदे और इनके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं. गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कमल उर्फ चौका पर 16, समीर अंसारी उर्फ गन्ज्या पर 15 और कोहिनूर पर 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.

घेराबंदी कर पकड़े गए तीनों आरोपी

डीएसटी से सूचना मिलने के बाद जवाहर नगर थाना पुलिस की टीम ने घोड़ा बस्ती क्षेत्र में दबिश दी. इस दौरान हिस्ट्रीशीटर कमल उर्फ चौका और उसके दो साथियों को पकड़ लिया गया. पुलिस ने तलाशी में तीनों के पास से कुल 5 पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए. हथियारों को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

किस आरोपी से कितने हथियार बरामद?

पुलिस के मुताबिक, घोड़ा बस्ती निवासी 28 वर्षीय कमल उर्फ चौका के कब्जे से 2 पिस्टल और 2 कारतूस बरामद हुए. वहीं, नांता की मोहनलाल सुखाड़िया कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय समीर अंसारी उर्फ गन्ज्या के पास से 2 पिस्टल और 2 कारतूस मिले. घोड़ा बस्ती निवासी 21 वर्षीय कोहिनूर के कब्जे से 1 पिस्टल और 1 कारतूस बरामद किया गया.

तीनों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

कमल उर्फ चौका जवाहर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, अवैध हथियार और मादक पदार्थों से जुड़े कुल 16 मामले दर्ज हैं. समीर अंसारी उर्फ गन्ज्या पर 15 और कोहिनूर पर 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की वारदातों, आपसी रंजिश और इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए हथियार लेकर आए थे. अब पुलिस उनसे पूछताछ कर अवैध हथियारों के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.



Source link