Jailer 2 Worldwide Box Office Day 2: ‘जेलर 2’ की कमाई से थर-थर कांपा बॉक्स ऑफिस, दुनियाभर में चला रजनीकांत का जादू, 200 करोड़ के पार हुई फिल्म

Jailer 2 Worldwide Box Office Day 2: ‘जेलर 2’ की कमाई से थर-थर कांपा बॉक्स ऑफिस, दुनियाभर में चला रजनीकांत का जादू, 200 करोड़ के पार हुई फिल्म


Last Updated:

सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-थ्रिलर ‘जेलर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने अपने शुरुआती दो दिनों में ही दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है. विदेशी बाजारों से मिले शानदार रिस्पॉन्स की बदौलत ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं घरेलू स्तर पर फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है.

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-थ्रिलर ‘जेलर 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया है. देश में बंपर ओपनिंग के साथ इस फिल्म का खाता खुला. वहीं, विदेशों में भी रजनीकांत के नाम का डंका बज रहा है. कमाल की बात है कि सिर्फ दो दिनों में ही मूवी ने दुनियाभर में 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, शुक्रवार यानी दूसरे दिन फिल्म ने देशभर के 13,157 शो से करीब 37.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की. इस तरह भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 96.80 करोड़ रुपये और ग्रोस कमाई 113.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

विदेशी बाजारों में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, जहां दूसरे दिन कलेक्शन 40 करोड़ रुपये रहा और कुल ओवरसीज कमाई 100 करोड़ रुपये पहुंच गई. इसी के साथ ‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 213.65 करोड़ रुपये हो चुका है. यानी गुरुवार को 59.70 करोड़ की ओपनिंग के मुकाबले शुक्रवार को घरेलू कलेक्शन में 37.9 फीसदी की गिरावट देखी गई. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ओपनिंग डे पर 16,599 शो के साथ 55.4 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई थी, वहीं दूसरे दिन 13,157 शो के साथ थिएटर्स में दर्शकों की कुल मौजूदगी 48.2 फीसदी रही. फिल्म के तमिल वर्जन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा दबदबा बनाए रखा, जिसने 26.60 करोड़ का बिजनेस किया और 61 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की. तेलुगु वर्जन ने 54.3 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ 7.25 करोड़ बटोरे. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

हिंदी बेल्ट में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी रही, जहां 21 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ 2.90 करोड़ का कलेक्शन हुआ. कन्नड़ वर्जन ने 124 शो से 46 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ 35 लाख रुपये की कमाई की. इस तरह चारों भाषाओं को मिलाकर फिल्म का दूसरे दिन का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 35.60 करोड़ रहा. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

‘जेलर 2’ देखने दूसरे दिन सिनेमाघरों में करीब 23.83 लाख दर्शक पहुंचे. इसके साथ ही शुरुआती दो दिनों में फिल्म देखने वाले कुल फुटफॉल्स का आंकड़ा 61.30 लाख के पार निकल चुका है. अब देखना है कि फर्स्ट वीकेंड पर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ क्या कमाल दिखा पाती है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

‘जेलर 2’ की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पहला भाग खत्म हुआ था. वर्मन के खात्मे के बाद रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) अब सुपरमार्केट में नौकरी कर अपनी फैमिली को सामान्य जिंदगी देने की कोशिश में जुटा है. परिवार इस बात से अनजान है कि मुथु ने उनकी सुरक्षा के लिए बेटे अर्जुन को मार दिया था, लेकिन पुराना अतीत फिर सामने आता है और स्मगलिंग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड दिलीप (सूरज वेंजारामूडू) मुथु के पीछे पड़ जाता है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

मुथु पर जब नए खतरे मंडराने लगते हैं, तो वह इस चुनौती से निपटने के लिए अपने पुराने और कुछ नए वफादार दोस्तों का सहारा लेता है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में इस बार सूरज वेंजारामूडू, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन जैसे दमदार सितारे जुड़े हैं. इतना ही नहीं, फिल्म में ऋतिक रोशन का धमाकेदार कैमियो भी दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होता है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link