MP Ka Mausam: एमपी में बदला रहेगा मौसम, ग्वालियर-चंबल से उज्जैन तक छाए बादल, 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Ka Mausam: एमपी में बदला रहेगा मौसम, ग्वालियर-चंबल से उज्जैन तक छाए बादल, 21 जिलों में बारिश का अलर्ट


Last Updated:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आज 17 अक्टूबर को 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और अन्य इलाकों का हाल और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट…

Zoom

एमपी का मौसम

Aaj Ka MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन मध्य प्रदेश के कई भागों में अब भी बारिश का दौर लगातार जारी है. पिछले 2 दिनों से उज्जैन, ग्वालियर, चंबल के कई इलाकों में बारिश हो रही है. अचानक से मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है. मौसम विभाग ने आज 17 अक्टूबर को प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो चक्रवाती सिस्टम का असर देखने को मिल रहा है. इनके कारण कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है. फिलहाल, मौसम में हो रहे बदलाव के कारण आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.

ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में बारिश
पिछले दो दिनों से ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में रुक-रुककर बारिश हो रही है. लेकिन कई जगहों पर बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से मौसम में थोड़ी बहुत ठंडक महसूस की जा सकती है. हालांकि, मौसम में इस तरह का बदलाव लोकल वेदर सिस्टम के कारण हो सकता है.

21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
आज प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश लगातार जारी रह सकती है. इस दौरान सागर और जबलपुर के जिलों में भी बारिश होने का पूरा चांस है. इन इलाकों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.

मानसून की विदाई के बाद भी क्यों हो रही बारिश?
प्रदेश से मानसून वापस जा चुका है, लेकिन अन्य चक्रवाती सिस्टम के कारण बारिश जारी रह सकती है. इसी कारण से अक्टूबर में भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखनी चाहिए. इसके अलावा आंधी और बिजली चमकने के दौरान खुली जगहों पर जाने से बचना चाहिए.



Source link